नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , न्याय और धर्म के युद्ध में किसी से भी टकराने को तैयार हैं हम : पप्पू यादव – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

न्याय और धर्म के युद्ध में किसी से भी टकराने को तैयार हैं हम : पप्पू यादव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मांग : पूर्णिया सांसद ने डीआईजी से की बातचीत, गुड्डू पर हुए फर्जी कांड का जांच कर किया न्याय करने की मांग

ब्यूरो रिपोर्ट| खगड़िया

पटना से पूर्णियां जाने के क्रम में खगड़िया पहुंचे सांसद पप्पू यादव ने मुफ्फसिल थाना में अभय कुमार गुड्डू पर किए गए फर्जी मुकदमा को लेकर काफी भड़क गए। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि तथाकथित घटना के दो महीने बाद किसके दबाव में प्राथमिकी दर्ज हुआ? भवन निर्माण विभाग के जेई को किसने बताया कि अभय कुमार गुड्डू संस्कृत महाविद्यालय के बर्खास्त सिपाही है? एसपी बताएं कि यह एफआईआर उनके विश्वसनीयता के साख पर सवाल खड़ा होता है या नहीं! सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पिछले एक साल से अभय कुमार गुड्डू संस्कृत महाविद्यालय की जमीन और गोशाला मेला खगड़िया की बंदोवस्ती में सदर एसडीओ अमित अनुराग द्वारा किए गए व्यापक घोटाले को लेकर कानूनी प्रक्रिया से लड़ रहे हैं। उक्त मामले में गुड्डू द्वारा विभागीय अधिकारी सहित मुख्यमंत्री और राज्यपाल से भी एसडीओ के द्वारा किए गए भ्रष्टाचार की शिकायत किया गया है। विभागीय आदेश के बाबजूद भी खगड़िया के उच्च अधिकारी एसडीओ को बचाने में उतर गए। सांसद ने बताए कि अब एक फर्जी मुकदमा कर अभय कुमार गुड्डू को प्रताड़ित करने का काम किया जा रहा है। यह सरासर गलत है। सांसद ने मौके पर हीं बेगूसराय के पुलिस उपमहानिरीक्षक से बात कर इस केस में न्याय देने की मांग की। साथ हीं उन्होंने कहा कि भ्रष्ट अधिकारी यह न सोचें कि वह आसमान थाम लेगा। उन्होंने कहा कि दो दिन के बाद बिहार के मुख्य सचिव और राज्यपाल से मिलकर भ्रष्ट एसडीओ के क्रियाकलापों से अवगत कराएंगे। उन्होंने कहा कि हम न्याय और धर्म के युद्ध में किसी से भी लड़ने के लिए तैयार हैं। हमारे साथी समाज के विकास और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी जान गंवाने से भी नहीं डरते हैं। जनहित में यह लड़ाई काफी महत्वपूर्ण है। इसे अंजाम तक पहुंचाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now