26 सितंबर को खगड़िया पहुंचेंगे प्रियंका गांधी, सभा को करेंगे संबोधित
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
राजनीति : खगड़िया में होगा कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, तैयारी में जुटे कार्यकर्ता
केबीआई। खगड़िया
जिले की राजनीति में इस बार एक बड़ा ऐतिहासिक क्षण दर्ज होने जा रहा है। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा 26 सितंबर को खगड़िया पहुंचेंगी और यहां आयोजित एक विशाल जनसभा को संबोधित करेंगी। यह जानकारी पूर्णिया सांसद एवं लोकसभा में कांग्रेस के एसोसिएट सदस्य राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने सैनिक लाइन होटल सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान दी। पप्पू यादव ने बताया कि वोट अधिकार यात्रा के दौरान कई ऐसे स्थान थे जहां लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी नहीं पहुंच पाए। इन्हीं जगहों पर अब प्रियंका गांधी पहुंचकर जनता से संवाद करेंगी। इसका प्रथम चरण खगड़िया से शुरू हो रहा है, जिसे जिले के लिए गौरव का विषय बताया गया।
“आर्थिक आजादी की लड़ाई में कांग्रेस जनता के साथ“
पत्रकारों को संबोधित करते हुए सांसद पप्पू यादव ने कहा कि राहुल गांधी ने एससी-एसटी, ओबीसी, ईबीसी और अल्पसंख्यक समुदाय का विश्वास जीता है। प्रियंका गांधी का यह दौरा उस विश्वास को और मजबूत करेगा। यह यात्रा इंडिया गठबंधन की जीत सुनिश्चित करने में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने गठबंधन के सभी दलों से अपील की कि वे प्रियंका गांधी के इस कार्यक्रम को मजबूत बनाने में योगदान दें।
बिहार की जनता में बढ़ी उम्मीदें
पप्पू यादव ने कहा कि जिस तरह राहुल गांधी, तेजस्वी यादव और इंडिया गठबंधन के नेताओं ने केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के “तानाशाही फरमानों” का डटकर विरोध किया है, उससे जनता का विश्वास गठबंधन पर और गहरा हुआ है। उन्होंने विश्वास जताया कि “बिहारी आवाम का सपना सरकार बनकर ही पूरा होगा।”
खगड़िया बनेगा ऐतिहासिक गवाह
पप्पू यादव ने यह भी स्पष्ट किया कि प्रियंका गांधी का आगे भी बिहार में कई कार्यक्रम तय हैं, लेकिन खगड़िया को पहला मौका मिला है। उन्होंने इसे जिले के लिए एक बड़ा गौरवपूर्ण अवसर बताया।
बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
बैठक में कई प्रमुख नेता नागेंद्र सिंह त्यागी, शशि कुमार यादव, कृष्णानंद यादव, शशि कुमार सिंह, युवा शक्ति जिलाध्यक्ष राजेश यादव, कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिथुन शर्मा, समाजसेवी अभय कुमार गुड्डू, रंजन यादव, मो. सलाम, दीपक मुखिया, कपिल देव यादव, राकेश मंडल, आशुतोष यादव, विजय कुमार सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कांग्रेसजनों ने इस कार्यक्रम को ऐतिहासिक और यादगार बनाने का संकल्प लिया।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


