नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “जनता की आवाज को मिला सुरक्षा कवच : गुड्डू” – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

“जनता की आवाज को मिला सुरक्षा कवच : गुड्डू”

Oplus_131072

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

सच की आवाज को मिली न्याय की ढाल : सांसद पप्पू यादव को Y+ सुरक्षा का आदेश लोकतंत्र की बड़ी जीत

केबीआई। खगड़िया

समाजसेवी सह आरटीआई कार्यकर्ता अभय कुमार गुड्डू ने पूर्णियां सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव जी को माननीय पटना उच्च न्यायालय द्वारा Y+ कैटेगरी की सुरक्षा प्रदान किए जाने के आदेश का स्वागत करते हुए इसे लोकतंत्र, न्याय और जनता की आवाज की बड़ी जीत बताया है। अभय कुमार गुड्डू ने कहा कि वर्ष 2024 से हीं राजनीतिक द्वेष की भावना से सांसद पप्पू यादव जी की सुरक्षा हटा दी गई थी। इसके बावजूद उन्होंने कभी जनहित के मुद्दों पर अपनी आवाज बुलंद करना बंद नहीं किया। गरीब, मजदूर, किसान, छात्र और आम जनता की समस्याओं को लगातार उठाने वाले पप्पू यादव जी आज भी जनता के बीच संघर्ष का प्रतीक बने हुए हैं। उन्होंने कहा कि माननीय पटना उच्च न्यायालय का यह फैसला यह साबित करता है कि लोकतंत्र में न्यायपालिका संविधान और जनता के अधिकारों की सबसे बड़ी संरक्षक है। न्यायालय ने निष्पक्षता के साथ निर्णय देते हुए यह स्पष्ट संदेश दिया है कि राजनीतिक प्रतिशोध की भावना से किसी जनप्रतिनिधि की सुरक्षा और अधिकारों के साथ खिलवाड़ नहीं किया जा सकता। उन्होंने आगे कहा कि पप्पू यादव जी हमेशा से अन्याय, भ्रष्टाचार और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मजबूती से लड़ते रहे हैं। कोरोना काल हो, बाढ़ पीड़ितों की सहायता हो या गरीबों के हक की लड़ाई। उन्होंने हर परिस्थिति में जनता के बीच रहकर सेवा और संघर्ष का कार्य किया है। यही कारण है कि जनता उन्हें अपना सच्चा हितैषी मानती है। उन्होंने न्यायालय के इस निर्णय पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह फैसला केवल एक व्यक्ति की सुरक्षा का मामला नहीं है बल्कि लोकतंत्र और जनता की आवाज की सुरक्षा का भी प्रतीक है। सच को दबाने का प्रयास भले किया जाए, लेकिन सच समाप्त नहीं होता। अंत में अभय कुमार गुड्डू ने माननीय पटना उच्च न्यायालय के प्रति आभार प्रकट करते हुए कहा कि न्यायपालिका के इस साहसिक निर्णय से लोकतंत्र में आम लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है। साथ ही उन्होंने जनता और समर्थकों से अपील की कि वे अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपनी आवाज बुलंद करते रहें।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now