नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा, शिक्षकों ने वीरता और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज में श्रद्धांजलि सभा, शिक्षकों ने वीरता और राष्ट्रसेवा का दिया संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

वीरता और देशभक्ति का प्रतीक: बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती खगड़िया में धूमधाम से मनाई गई     केबीआई । खगड़िया

आवास बोर्ड स्थित राजमाता माधुरी देवी टीचर ट्रेनिंग कॉलेज के सभागार में महान स्वतंत्रता सेनानी बाबू वीर कुंवर सिंह की जयंती पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई। इस अवसर पर कॉलेज परिवार के सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का वातावरण देशभक्ति से ओत-प्रोत रहा, जहां उपस्थित सभी लोगों ने वीर कुंवर सिंह के त्याग, साहस और बलिदान को याद किया। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. इंद्रजीत ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाबू वीर कुंवर सिंह ने 80 वर्ष की आयु में भी अंग्रेजों के खिलाफ अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया, जो आज के युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने कहा कि अनेक वीर सपूतों के बलिदान के बाद हमें आजादी मिली है, इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम राष्ट्र को परम वैभव तक पहुंचाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं। यही सच्ची देशभक्ति है। इस अवसर पर प्रोफेसर शशि भूषण, प्रोफेसर हरीकिशोर ठाकुर, प्रोफेसर सत्येंद्र कुमार राम, प्रोफेसर संदीप, प्रोफेसर प्रदीप और प्रोफेसर विक्रम सहित अन्य शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने भी बाबू वीर कुंवर सिंह के जीवन, उनके संघर्ष और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के अंत में राष्ट्रप्रेम और एकता का संदेश देते हुए सभी ने देशहित में कार्य करने का संकल्प लिया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now