नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कोशी सेंट्रल स्कूल में मातृ दिवस की धूम, बच्चों ने मां के सम्मान में दी मनमोहक प्रस्तुतियां – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

कोशी सेंट्रल स्कूल में मातृ दिवस की धूम, बच्चों ने मां के सम्मान में दी मनमोहक प्रस्तुतियां

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मातृ दिवस : गीत, नृत्य, कविता और केक कटिंग के बीच भावुक माहौल, सात दर्जन से अधिक माताओं ने लिया हिस्सा


केबीआई। खगड़िया

शहर स्थित कोशी सेंट्रल स्कूल में रविवार को मातृ दिवस कार्यक्रम बड़े ही हर्षोल्लास और उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी माताओं के साथ मिलकर इस खास दिन को यादगार बना दिया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने मां के सम्मान में गीत, कविता, नृत्य एवं भाषण प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का दिल जीत लिया। बच्चों की भावनात्मक प्रस्तुतियों ने पूरे माहौल को भावुक और उल्लासपूर्ण बना दिया। कार्यक्रम में माताओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान केक काटकर मातृ दिवस की खुशियां साझा की गईं। विद्यालय के सीएमडी सह डायरेक्टर मनीष कुमार सिंह ने देशभर की माताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यालय में इस प्रकार के आयोजन बच्चों में अपनी मां के प्रति सम्मान, प्रेम और संस्कार की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोपरि होता है और बच्चों के व्यक्तित्व निर्माण में उनकी भूमिका सबसे अहम होती है। विद्यालय के प्रधानाचार्य एवं शिक्षकों ने भी अपने संबोधन में मां के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को हमेशा अपनी मां का सम्मान करने और उनके प्रति आदर का भाव रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में बच्चों की माताएं पूजा कुमारी, पूनम ज्योति, ज्योति कुमारी, सपना कुमारी, पूजा देवी, अनुष्का कुमारी, निशा देवी, सरिता सुमन और रानी भारद्वाज समेत लगभग सात दर्जन माताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं कर्मियों की सक्रिय भूमिका रही।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now