नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 6 पशु तस्कर को घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन के साथ पकड़ किया पुलिस के हवाले, 5 मोबाईल एवं नगदी बरामद – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

6 पशु तस्कर को घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन के साथ पकड़ किया पुलिस के हवाले, 5 मोबाईल एवं नगदी बरामद

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कार्रवाई : मोरकाही पुलिस ने पशु तस्करी के मामले में ग्रामीणों के सहयोग से तस्करों को गिरफ्तार करने में पाई सफलता, तस्कर ने स्वीकारा अन्य पशु चोरी मामले भी है संलिप्तता 

केबीआई | खगड़िया
जिले के मोरकाही थाना की पुलिस ने खगड़िया जिला सहित अंतर जिला पूर्णियां के 6 पशु तस्करों को घटना में प्रयुक्त पिकअप वाहन के साथ गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के पास से 5 मोबाईल और 9 हजार रुपए नगदी भी बरामद की है। मंगलवार को उक्त जानकारी देते हुए पुलिस की सोशल मीडिया सेल ने बताया कि मोरकाही पुलिस ने खैरी ग्राम में पशु तस्करी के मामले में स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से उक्त कार्रवाई की है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुम्हरचक्की निवासी प्रदीप यादव उर्फ परमानंद यादव उर्फ प्रदुमन यादव के पुत्र रणवीर उर्फ रंजीत यादव, पूर्णियां जिले के डगरूआ थाना क्षेत्र के डगरूआ निवासी मो. हाकिम के पुत्र रिजवान, मो. सोहराब आलम के पुत्र मो. रईस, मो. ताहिर के पुत्र मो. तहसीन, पूर्णियां जिला के सदर थाना क्षेत्र के मो. बरसोनी निवासी मो. सलीम के पुत्र तहसीन, विदेशी ऋषि के पुत्र कृष्णा कुमार शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि उक्त सभी आरोपी खैरी ग्राम में भैंस चोरी करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से खैरी निवासी अमीर सिंह के पुत्र अभिषेक कुमार के घर पर पहुंचे थे। इसी क्रम में स्थानीय ग्रामीणों ने घटना में प्रयुक्त एक चार पहिया वाहन के साथ उक्त सभी आरोपी को पकड़कर मोरकाही पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। मामले में कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

रणवीर तैयार करता था चोरी की योजन, कि कब और कहां करनी है चोरी
सोशल मीडिया सेल ने आगे बताया कि पूछताछ के क्रम में पता चला कि चोरी की योजना रणवीर यादव द्वारा तैयार की जाती थी कि चोरी कब और कहां करना है। जिसके बाद अन्य साथियों के मदद से घटना को अंजाम देने के बाद चोरी किए गए पशुओं की बिक्री पूर्णियां जिले के विभिन्न हाटों में की जाती थी। उन्होंने बताया कि खगड़िया जिला के अलौली, गंगौर एवं मोरकाही थाना क्षेत्र में पूर्व में घटित पशु चोरी के मामले में इन आरोपी की संलिप्तता स्वीकार की गई है। रणवीर के विरुद्ध पसराहा और मुफस्सिल थाना में पूर्व से भी गंभीर धाराओं में कांड दर्ज है। इसके आपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now