3654 लीटर विदेशी शराब को मजिस्ट्रेट के समक्ष किया गया विनष्ट
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
विनष्टीकरण : खगड़िया जिले के मानसी थाना परिसर में मंगलवार को पूर्व में जब्त किए गए विदेशी शराब का किया गया विनष्टीकरण

ब्यूरो रिपोर्ट | खगड़िया
खगड़िया जिले के मानसी थाना परिसर में मंगलवार को मजिस्ट्रेट मानसी सीओ आमिर हुसैन के समक्ष मानसी थानाध्यक्ष शुभम कुमार पांडे ने पूर्व में जब्त किए गए विभिन्न ब्रांड के कुल 3654 लीटर विदेशी शराब को बोल्डोजर के माध्यम से विनष्ट कर दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वरीय अधिकारी के दिशानिर्देश पर उक्त बरामद किए गए शराब का विनष्टीकरण किया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मानसी थाना क्षेत्र में नशेड़ी और शराब कारोबारी के विरुद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पिछले दिनों रविवार को भी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव से एक शराब कारोबारी सहित भी 9 नशेड़ी को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया था।

थानाध्यक्ष ने बताया कि थाना क्षेत्र के आम जनता भी शराब कारोबारी और उत्पात मचाने वाले नशेड़ी की सूचना थाना के मोबाइल नंबर 9431822800 पर दे सकते हैं। सूचक की पहचान गोपनीय रखी जाएगी। लगातार हो रहे कार्रवाई को लेकर मानसी थाना क्षेत्र में शराब कारोबारी एवं नशेड़ियों में हड़कंप है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


