महंगाई की वजह से गरीब परिवार के लोग ठीक से नहीं मना पाते हैं त्योहार, उनका सहयोग करना मेरा कर्तव्य : मनोहर यादव
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अच्छी पहल : राजद जिला कार्यालय में राजद जिलाध्यक्ष ने गरीब बच्चों के बीच पटाखे और मिठाईयों का वितरण कर बांटी खुशियां, साथ में मनाई दीपावली
ब्यूरो रिपोर्ट | खगड़िया
दीपावली के अवसर पर गुरुवार को जिला राजद कार्यालय में जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने गरीब परिवार के बच्चों के बीच पटाखे एवं मिठाईयों का वितरण कर उनलोगों में खुशियां बांटी एवं साथ ने दीपावली मनाई। जिलाध्यक्ष ने कहा कि गरीब परिवार के बच्चों के बीच दीपावली के मौके पर मैं हर साल पटाखे एवं मिठाईयों का वितरण करता हूं। उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के बच्चों को दीपावली के दिन पटाखे जलाते और मिठाईयां खाते देख हमें बहुत खुशी मिलती है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार में महंगाई के कारण गरीब परिवार के लोग ठीक से पर्व त्योहार नहीं माना पाते हैं, इसीलिए उनका सहयोग करना मैं अपना कर्तव्य समझता हूं। गरीब परिवार इस मंहगाई के दौर में अपने बच्चों को किसी तरह भोजन और वस्त्र ही उपलब्ध करवा पाते हैं। पटाखे और मिठाईयां कहां से दे पाएंगें। इसी कारण मैं प्रत्येक वर्ष इन बच्चों को पटाखे और मिठाईयां वितरण करता हूं। मौके पर नगर पार्षद प्रतिनिधि सह राजद जिला मीडिया प्रभारी रणवीर कुमार सहित अन्य राजद नेता और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


