नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खगड़िया मिडटाउन शाखा का “माँ उत्सव” बना यादगार, महिलाओं को दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

खगड़िया मिडटाउन शाखा का “माँ उत्सव” बना यादगार, महिलाओं को दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : गायनो विशेषज्ञ डॉ. आदर्श शशि तुलस्यान ने महिलाओं और किशोरियों को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक
KBI, KHAGARIA
खगड़िया मिडटाउन शाखा द्वारा आयोजित “माँ उत्सव” कार्यक्रम हर्षोल्लास, उत्साह और गरिमामयी वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समाज की माताओं एवं बहनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मातृत्व के सम्मान को विशेष रूप से मनाया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायनो विशेषज्ञ डॉ. आदर्श शशि तुलस्यान ने महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने महिलाओं को नियमित स्वास्थ्य जांच कराने, जागरूक रहने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। उनके संबोधन ने उपस्थित महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का महत्वपूर्ण संदेश दिया। कार्यक्रम में माँ के सम्मान और परिवार में उनकी अहम भूमिका को भावनात्मक रूप से रेखांकित किया गया। महिलाओं ने अपनी माताओं को सम्मानित कर भावुक माहौल बनाया। साथ ही मनोरंजक गेम्स, हाऊजी, केक कटिंग एवं स्वादिष्ट व्यंजनों का सभी ने आनंद लिया।

“स्वस्थ माँ — स्वस्थ परिवार” का दिया संदेश
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना एवं पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करना रहा। “स्वस्थ माँ — स्वस्थ परिवार” के संदेश के साथ पूरा आयोजन प्रेरणादायी एवं यादगार बन गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष अनिता तुलस्यान ने की। वहीं सचिव सोनी गोयल एवं कोषाध्यक्ष श्वेता गोयल की विशेष उपस्थिति रही। इस आयोजन को सफल बनाने में श्वेता खंडेलिया, स्वाति खेरिया, प्रगति अग्रवाल एवं इशिता जैन का विशेष सहयोग रहा। मीडिया प्रभारी संगीता बाजोरिया ने मीडिया को कार्यक्रम की जानकारी दी तथा उपस्थित महिलाओं को हाऊजी खिलाकर कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना दिया। कार्यक्रम में समाज की अनेक महिलाओं की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिससे पूरा आयोजन यादगार बन गया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now