छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए की जा रही है आवश्यक व्यवस्थाएं : गोलू सिंह
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
तैयारी : छठ महापर्व को लेकर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने मानसी नगर पंचायत के विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण
केबीआई | खगड़िया
जिले के मानसी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने शुक्रवार को छठ महापर्व की तैयारी को लेकर मटिहानी घाट सहित विभिन्न घाटों का निरीक्षण किया। उन्होंने नगर पंचायत के सफाई कर्मियों को घाटों की सफाई और लोगों के आवागमन को सुगम बनाने के निर्देश दिए। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने बताया कि जेसीबी मशीन के माध्यम से घाट पर जाने के लिए रास्ता बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छठ व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने सभी वार्ड पार्षदों और उनके प्रतिनिधियों से अपने-अपने घाटों पर मुस्तैद रहने की अपील की।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


