नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मानसी में धूमधाम से मां काली की प्रतिमा का विसर्जन – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

मानसी में धूमधाम से मां काली की प्रतिमा का विसर्जन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

विसर्जन : श्रद्धालुओं ने जयकारों के बीच किया माता का विसर्जन

केबीआई | खगड़िया 

खगड़िया जिले के मानसी नगर पंचायत के मानसी बाजार में स्थापित बम काली की प्रतिमा का विसर्जन शुक्रवार की देर रात गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ भव्य रूप से किया गया। इस अवसर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने माता की विदाई में भाग लिया और उनकी श्रद्धा का प्रदर्शन किया। जैसे ही रात 11:30 बजे प्रतिमा को उठाया गया, चारों ओर “जय मैया, जय मैया” के नारों की गूंज सुनाई देने लगी। चंद्रवंशी समाज के सदस्यों ने माता की डोली को कंधे पर उठाया और मानसी बाजार से होते हुए पटेल चौक, यादव टोला, लोहिया चौक, पोस्ट ऑफिस रोड होते हुए मटिहानी गंगा घाट की ओर प्रस्थान किया। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने रंगोली बनाकर और ढोल-नगाड़ों के साथ माता को विदाई दी। उत्साहित युवा ढोल की थाप पर नाचते-गाते नजर आए, जबकि महिलाओं की टोली माता के विदाई गीत गाकर उन्हें अश्रुपूरित विदाई दे रही थी।

 

पुलिस सुरक्षा और मेला कमेटी की व्यवस्था

विसर्जन के मौके पर सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा गया। मानसी थानाध्यक्ष शुभम कुमार पांडे ने पुलिस सुरक्षा बल के साथ व्यवस्था संभाली। मेला कमेटी की ओर से पूर्व मुखिया दीपक कुमार विद्यार्थी (अध्यक्ष), पंकज कुमार परमहंस (सचिव), रुपेश कुमार सिंह (कोषाध्यक्ष), अजय यादव (उपाध्यक्ष), उपेंद्र सिंह (उप सचिव), सोनू अग्रवाल (उप कोषाध्यक्ष) और नगर मुख्य पार्षद प्रतिनिधि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह की उपस्थिति रही। वार्ड प्रतिनिधि और समाज के कई अन्य प्रमुख लोग भी इस आयोजन में शामिल रहे।

 

प्रतिनिधियों ने दी अपनी उपस्थिति

इस आयोजन में नगर पंचायत प्रतिनिधि व नगरवासी जैसे सनमुन कुमार, रंजीत कुमार, बाल्मिकि चंद्रवंशी, सुधांशु कुमार, अमन कुमार, रिशु कुमार, चंदन कुमार, अमित कुमार, सुनील कुमार, विकाश कुमार, मुकेश कुमार, राहुल कुमार, विक्की कुमार चंद्रवंशी, कुणाल कुमार, साजन कुमार, अजय प्रकाश, धीरज कुमार, प्रिंस कुमार समेत सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now