डॉक्टर पुरातन गांधी ने बीपीएससी प्रधानाध्यापक परीक्षा में पाई सफलता
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
उपलब्धि : शिक्षक परिवार से हैं डॉक्टर पुरातन गांधी, खगड़िया के लोगों ने दी बधाई
केबीआई | खगड़िया
खगड़िया के कमलपुर निवासी और सेवानिवृत्त शिक्षक के पुत्र डॉक्टर पुरातन गांधी ने बीपीएससी द्वारा आयोजित प्रधानाध्यापक पद की परीक्षा में सफलता हासिल की। वर्तमान में वे उच्च माध्यमिक विद्यालय भूतौली मालपा में इतिहास विषय के +2 शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। पहले वे बेगूसराय के आरएसएएस उच्च माध्यमिक स्कूल में कार्यरत थे और बिहार उच्चतर माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भी रह चुके हैं। उनके परिवार के अन्य सदस्य भी समाज की सेवा में शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं।
शिक्षा और करियर का सफर
डॉ. गांधी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर से प्राप्त की और +2 तक की पढ़ाई जवाहर नवोदय विद्यालय, बेगूसराय से की। इसके बाद उन्होंने पटना और दिल्ली विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा ग्रहण की।
सफलता पर बधाई और शुभकामनाएं
डॉ. गांधी की इस उपलब्धि पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुमार भानू प्रताप, जदयू जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान, दलित सेना जिला अध्यक्ष बालकृष्ण पासवान और अन्य राजनीतिक एवं शैक्षणिक क्षेत्र के प्रमुख लोगों, मित्रों, शिक्षकों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई दी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


