तेजस्वी यादव का 17 महीने का कार्यकाल डबल इंजन सरकार के 20 साल के कार्यकाल पर है भारी – मनोहर यादव
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
जन्मोत्सव: शहर के कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राजद कार्यालय में काटा गया केक, कार्यकर्ताओं को बांटी गई मिठाई
• खगड़िया में धूमधाम से मनाया गया तेजस्वी यादव का 35वां जन्मदिन
केबीआई| खगड़िया
खगड़िया के कृष्णापुरी बलुआही स्थित जिला राष्ट्रीय जनता दल (राजद) कार्यालय में शनिवार को पूर्व एमएलसी प्रत्याशी एवं राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव के नेतृत्व में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव का 35वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत में पूर्व एमएलसी प्रत्याशी सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव ने केक काटा और राजद के सभी सदस्यों को केक एवं मिठाई खिलाई। इस मौके पर उन्होंने तेजस्वी यादव के 17 महीने के कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव का कार्यकाल डबल इंजन सरकार के 20 साल के कार्यकाल पर भारी है। उन्होंने तेजस्वी को “रोजगार पुरुष” बताते हुए कहा कि आज हर वर्ग और हर बिहारी उनके साथ खड़ा है।
तेजस्वी यादव के कार्यकाल की उपलब्धियां
जिलाध्यक्ष ने कहा कि तेजस्वी यादव को बिहार में पहली बार जाति आधारित गणना कराने का श्रेय दिया गया। इसके साथ ही उन्होंने 75 प्रतिशत आरक्षण बढ़ाने का कदम उठाया। कार्यकाल के दौरान लाखों बहाली एवं नौकरियों की प्रक्रिया आरंभ की और 4 लाख से अधिक नियोजित शिक्षकों को राज्यकर्मी का दर्जा दिलाया। तेजस्वी ने स्वास्थ्य विभाग में 1 लाख 35 हजार से अधिक पद सृजित कर नियुक्ति प्रक्रिया को अंतिम चरण तक पहुंचाया, और विकास मित्र, टोला सेवक, शिक्षा मित्र, तथा तालीमी मरकज़ का मानदेय भी बढ़वाया।
मेडल लाओ, नौकरी पाओ ; योजना का क्रियान्वयन
उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव ने खेलों में “मेडल लाओ, नौकरी पाओ” योजना लागू कर बिहार के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने 76,000 से अधिक सरकारी कर्मचारियों को लंबित प्रोन्नति दिलाने में भी सफलता पाई। तेजस्वी ने शहरी क्षेत्रों में वॉटर ड्रेनेज व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ ही विकास और निवेश के बड़े प्रोजेक्ट्स बिहार में लाए। जिलाध्यक्ष ने तेजस्वी को बिहार के विकास में अग्रणी बताते हुए कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में जनता उन्हें सीएम बनाएगी।
कार्यक्रम में शामिल नेता और कार्यकर्ता
इस अवसर पर कई प्रमुख राजद नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे, जिनमें जिला प्रधानमहासचिव नंदलाल मंडल, पंचायतीराज प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष सुबोध यादव, शिक्षक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. संजय मांझी, जिला कार्यकारिणी सदस्य मीरा सिंह, जिला प्रवक्ता अजीत सरकार, युवा जिलाध्यक्ष उदय यादव, नगर निकाय प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष विजय यादव, आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष जितेंद्र कुमार उर्फ राजा चौधरी, दिव्यांग प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष निभा भारती, और खगड़िया प्रखंड अध्यक्ष सुनील चौरसिया प्रमुख थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


