नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कुख्यात अपराधी अर्जुन यादव की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

कुख्यात अपराधी अर्जुन यादव की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए का इनाम घोषित

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कार्रवाई : पुलिस ने फरार अपराधी पर शिकंजा कसने के लिए छापेमारी किया तेज

केबीआई| खगड़िया

खगड़िया पुलिस ने मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम राजाजान में हुए हत्याकांड के आरोपी कुख्यात अपराधी अर्जुन यादव की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपए के इनाम की घोषणा की है। वे पिछले 17 नवंबर 2024 को पूर्व उपप्रमुख अशोक पोद्दार के पुत्र उभरते हुए कलाकार अंकित कुमार की हत्या के बाद से फरार चल रहा है। खगड़िया पुलिस ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि मानसी थाना क्षेत्र के राजाजान निवासी स्व. उपेंद्र यादव के पुत्र अर्जुन यादव की तलाश हाल ही में 18 नवंबर 2024 को दर्ज मानसी थाना कांड संख्या-275/24 के तहत हत्याकांड, षड्यंत्र और शस्त्र अधिनियम जैसे गंभीर आरोपों में की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इस अपराधी पर हत्या का प्रयास, रंगदारी और आर्म्स एक्ट जैसे कई मामलों में आरोप पत्र दायर हैं। पुलिस ने जानकारी दी कि अर्जुन यादव पर पहले भी कई मामलों में अभियोग दर्ज हैं, जिनमें हत्या का प्रयास, मारपीट, रंगदारी, अवैध हथियार रखने और अन्य गंभीर अपराध शामिल हैं।

गिरफ्तारी के लिए आम जनता से भी अपील
खगड़िया पुलिस ने आम जनता से भी अपील की है कि यदि अर्जुन यादव के बारे में कोई भी सूचना मिलती है, तो तत्काल मानसी थाना के मोबाइल नंबर 9431822800 पर संपर्क करें। सूचनादाता की पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी।

पुलिस की कार्रवाई तेज 
खगड़िया पुलिस ने अपराधी की गिरफ्तारी के लिए क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान के तहत पुलिस ने अर्जुन यादव के संभावित ठिकानों पर दबिश दी है। एसपी चंदन कुमार कुशवाहा ने कहा, “हम अपराधमुक्त समाज के लिए प्रतिबद्ध हैं। अर्जुन यादव जैसे अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।” उन्होंने जनता को विश्वास दिलाया कि उनकी सुरक्षा और सेवा के लिए पुलिस हमेशा तत्पर है।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now