कांग्रेस ने अडानी की गिरफ्तारी और जेपीसी गठन की मांग को लेकर किया विरोध प्रदर्शन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
प्रदर्शन : खगड़िया में जिला कांग्रेस कमिटी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, अडानी के खिलाफ कार्रवाई की मांग
केबीआई| खगड़िया
बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के तत्वावधान में रविवार को खगड़िया जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा अडानी द्वारा धोखाधड़ी, घूसखोरी और रिश्वतखोरी के खिलाफ और अडानी की गिरफ्तारी तथा जेपीसी के गठन की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह प्रदर्शन जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए राजेंद्र चौक के पास अडानी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतला दहन के साथ समाप्त हुआ। जिलाध्यक्ष गुड्डू पासवान ने मोदी सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा कि केंद्र सरकार अपने करीबी मित्र अडानी को बचाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस पार्टी संसद से सड़क तक इस जनविरोधी सरकार के खिलाफ आंदोलन करेगी, और तब तक विरोध जारी रहेगा जब तक अडानी की गिरफ्तारी नहीं होती है।” उन्होंने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि अडानी के ऋण माफी के लाखों रुपये जनता के खजाने से दिए जा रहे हैं, जबकि किसानों के लिए कोई राहत नहीं मिल रही है। इसके अलावा, गुड्डू पासवान ने झारखंड में इंडिया महागठबंधन की ऐतिहासिक जीत पर खुशी जाहिर करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को बधाई दी। प्रदर्शन में जिला उपाध्यक्ष कुमोद कुमार सिंह, बुद्धदेव प्रसाद यादव, प्रीति वर्मा, शहीद कुमार, शैलेश यादव अधिवक्ता, जिला प्रवक्ता अरुण कुमार, प्रदेश डेलीगेट उदय यादव, एससी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष अविनाश कुमार, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष पप्पु कुमार पासवान, पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव संजय गुप्ता और अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space
आणखी कथा


