नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रूस्तम अली के नेतृत्व से पार्टी को मिलेगी मजबूती: बबलू मंडल – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

रूस्तम अली के नेतृत्व से पार्टी को मिलेगी मजबूती: बबलू मंडल

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

स्वागत समारोह : जदयू नेताओं ने किया अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवमनोनीत प्रदेश महासचिव का भव्य स्वागत
केबीआई|खगड़िया

खगड़िया कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में रविवार को स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें जदयू अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के नवमनोनीत प्रदेश महासचिव मोहम्मद रूस्तम का जिलाध्यक्ष बबलू कुमार मंडल ने अपने प्रमुख साथियों के साथ फूल-मालाओं से जोरदार अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष बबलू मंडल ने कहा कि रूस्तम अली के प्रदेश महासचिव बनने से पार्टी को सांगठनिक रूप से और मजबूती मिलेगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में पार्टी को नया बल मिलेगा। मंडल ने यह भी विश्वास जताया कि रूस्तम अली के कार्यानुभव का लाभ पार्टी को मिलेगा और पार्टी की जमीनी पकड़ और मजबूत होगी। इस अवसर पर जदयू जिला उपाध्यक्ष राजकुमार फोगला, जिला प्रवक्ता आचार्य राकेश पासवान शास्त्री, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव उमेश सिंह पटेल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, रामविलाश महतों, और अन्य प्रमुख नेताओं ने भी रूस्तम अली का अभिनंदन किया। नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ और अधिक सक्रिय और प्रभावी होगा। कार्यक्रम में जदयू के नेता अविनाश पासवान, राजीव रंजन, राजनीति प्रसाद सिंह, अनुज कुमार शर्मा, विरेन्द्र पासवान, और नरेश कुमार समेत अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने इस मौके पर रूस्तम अली को पार्टी के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और योगदान के लिए बधाई दी।

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now