एक देश, एक चुनाव बिल पास होने पर पीएम मोदी और सीएम नीतीश को बधाई : सुमित कुमार सिंह
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
राजनीति : बार-बार चुनावी खर्चों में कटौती और विकास की रफ्तार बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम
केबीआई| खगड़िया
जदयू प्रदेश सचिव एवं संगठन प्रभारी सुमित कुमार सिंह ने लोकसभा में “एक देश, एक चुनाव” बिल पास होने पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह कदम देश के विकास में एक मील का पत्थर साबित होगा। उन्होंने बताया कि जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शुरू से ही इस विचार के पक्षधर रहे हैं। नीतीश कुमार ने बार-बार चुनाव के खर्चों को कम करने और देश के विकास की गति बढ़ाने के लिए अपनी अहम भूमिका निभाई है। सुमित कुमार सिंह ने यह भी कहा कि देश के पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में बनी कमेटी के सामने जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा और पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा केंद्रीय मंत्री राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन बाबू ने पार्टी के दृष्टिकोण को स्पष्ट रूप से रखा था। सुमित कुमार सिंह ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता सिर्फ राजनीतिक कारणों से इस बिल का विरोध कर रहे हैं, लेकिन उन्हें देश की तरक्की और जनता की भलाई से कोई सरोकार नहीं है। उन्होंने इस बिल को ऐतिहासिक बताते हुए कहा कि यह फैसला बार-बार होने वाले चुनावों में लगने वाले भारी खर्च को कम करेगा और देश की विकास योजनाओं को तेजी से लागू करने में सहायक होगा।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


