नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , बीपीएससी अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करें सरकार : त्यागी – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

बीपीएससी अभ्यर्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करना बंद करें सरकार : त्यागी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रदर्शन : पप्पू यादव के आह्वान पर युवा शक्ति नेताओं ने बलुआही बस स्टैंड में जाम कर किया प्रदर्शन

केबीआई| खगड़िया 

क्या किसान मजदूर के बेटा बेटी को अधिकार नहीं है कि वे एसडीएम डीएसपी बीडीओ इत्यादि बने? नीतीश सरकार में क्या सिर्फ ऊंचे रसूखवाले एवं उच्च पदाधिकारी के बच्चे हीं प्रशासनिक पदाधिकारी के लिए योग्यता रखता है? परीक्षा में भ्रष्टाचार का सम्मान कब समाप्त होगा? क्या नीतीश कुमार जी छात्र युवा सिर्फ आपके लाठी डंडे खाने के लिए हीं पैदा लिया है? अब जुर्म अपने चरम सीमा पर पहुंच गई और बिहार के छात्र युवा अपनी जान की बाजी लगाकर भ्रष्ट व्यवस्था को समाप्त करना भी जानती है और अधिकार लेना भी जानती है। उपरोक्त बातें युवा शक्ति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नागेंद्र सिंह त्यागी ने 70वीं बीपीएससी अभ्यर्थियों पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में उपस्थित खगड़ियावासियों को संबोधित करते हुए कहा। शुक्रवार को युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह सांसद राजेश रंजन और पप्पू यादव के आह्वान पर युवा शक्ति खगड़िया इकाई द्वारा मुखिया कृष्णानंद यादव एवं युवा शक्ति के जिला अध्यक्ष राजेश कुमार यादव के नेतृत्व में 70वीं बीपीएससी को रद्द कर पुनः परीक्षा लेने के सवाल पर चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया। सर्वप्रथम युवा शक्ति के नेता परमानंदपुर एनएच 31 के पास इकट्ठा हुए और बीपीएससी अभ्यर्थियों के साथ न्याय करना होगा, 70वीं बीपीएससी परीक्षा को पूर्णतः रद्द कर अविलंब परीक्षा लेना होगा, नीतीश सरकार गरीब बेटा-बेटी का अधिकार छीनना बंद करो, रोजगार मांगने वाले छात्र युवा पर लाठी चलाना बंद करो, कर्मवीर सांसद पप्पू यादव जिंदाबाद, युवा शक्ति जिंदाबाद इत्यादि का नारा लगाते हुए खगड़िया बस स्टैंड के पास पहुंचा। जहां यह जुलूस सड़क जाम कर एक सभा में तब्दील हो गई। जिसकी अध्यक्षता कृष्णानंद यादव एवं संचालन युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव कर रहे थे। अपने अध्यक्षीय संबोधन में मुखिया कृष्णानंद यादव ने आज के कार्यक्रम की प्रासंगिकता बताते हुए कि इस बिहार का दुर्भाग्य है, जहां पूरा भारत देश की प्रथम महिला शिक्षिका जिन्हें शिक्षा की देवी कहते हैं। सावित्रीबाई फुले का 194वीं जयंती मना रही है। वहीं बिहार के छात्र अपने अधिकार के लिए अपनी हीं सरकार से लाठी डंडे खाकर चक्का जाम कर रही है। यह विडंबना नहीं तो और क्या है कि एक तरफ मंत्री धनकुबेर आलाधिकारी के बच्चे के लिए अलग परीक्षा केंद्र बनाया जाता है और समय से पहले प्रश्न पत्र मिलता है, लेकिन वहीं आम गरीब के बेटा बेटी के परीक्षा केंद्र पर एक घंटा विलंब से प्रश्न पत्र आता है और अतिरिक्त समय मांगने पर लाठी डांटे से सौगात कर परीक्षा से वंचित किया जाता है। इसलिए उन्होंने सुशासन के बड़बोलापन नीतीश सरकार से 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द कर दोबारा लेने का मांग किया।

 

एक दो परीक्षा केंद्र पर पुनः परीक्षा लेकर लीपापोती करना बंद करें सरकार : मिथुन कुमार 

अपने संबोधन में युवा शक्ति के जिलाध्यक्ष राजेश कुमार यादव और कार्यकारी जिलाध्यक्ष मिथुन कुमार शर्मा ने कहा कि सरकार एक दो परीक्षा केंद्र पर पुनः परीक्षा लेकर लीपापोती करना बंद करें। हर परिस्थिति में पूरे बिहार के सभी परीक्षा केंद्र का परीक्षा रद्द कर पुनः परीक्षा ली जाय। युवा शक्ति के प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष कुमार यादव और युवा शक्ति के वरिष्ठ नेता किशोर कुमार दास ने बिहार सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि दोबारा नये सिरे से बीपीएससी का परीक्षा नहीं लिया जाएगा तो सरकार को भी गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहना होगा और बिहार में जेल की संख्या बढ़ानी होगी। ज्ञातव्य हो कि उक्त प्रदर्शन में पूर्व सांसद आनंद मोहन एवं सांसद लवली आनंद ने गाड़ी में बैठे-बैठे प्रदर्शन कार्यों का हौसला अफजाई किया।

 

कार्यक्रम में ये रहे मौजूद 

इस कार्यक्रम में युवा शक्ति के प्रदेश सचिव झलंधर यादव, जयशंकर सुमन, युवा शक्ति के कोषाध्यक्ष नीरज कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष मनीष सम्राट, श्रीकांत पोद्दार, इंद्रदेव पासवान, युवा शक्ति मानसी के प्रखंड अध्यक्ष धर्मेंद्र पोद्दार, दयानंद यादव, ओनम कुमार, कविरंजन यादव, रितेश कुमार, नीतीश यादव, इंकू कुमार सिंह, ब्रजेश कुमार, रतन कुमार सिंह, गौतम कुमार सहित दर्जनों युवा शक्ति के नेता शामिल थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now