नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , 70वीं बीपीएससी के अभ्यर्थियों के अधिकार के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे: पप्पू यादव – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

70वीं बीपीएससी के अभ्यर्थियों के अधिकार के लिए सुप्रीम कोर्ट जाएंगे: पप्पू यादव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रेसवार्ता : खगड़िया के मोरकाही स्थित सैनिक होटल पर सांसद पप्पू यादव ने की प्रेस वार्ता

केबीआई| खगड़िया 

खगड़िया के मोरकाही स्थित सैनिक होटल पर प्रेस वार्ता में पूर्णिया सांसद एवं युवा शक्ति के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने 70वीं बीपीएससी परीक्षा में हुई धांधली पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर हुई अनियमितताओं के साक्ष्य स्पष्ट हैं, और राज्यपाल एवं मुख्य सचिव से मुलाकात कर यह मुद्दा उठाया गया है। पप्पू यादव ने कहा कि कई केंद्रों पर अभ्यर्थियों को एक से डेढ़ घंटे की देरी से परीक्षा में प्रवेश दिया गया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की मांग की और सवाल उठाया कि केवल कुछ केंद्रों पर दोबारा परीक्षा क्यों करवाई जा रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उच्च न्यायालय से न्याय नहीं मिला, तो सुप्रीम कोर्ट का रुख करेंगे। इस संबंध में उन्होंने वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल से बात की है।

 

“बीपीएससी धांधली बंद करो” का नारा

सांसद ने कहा कि यदि 12-13 हजार अभ्यर्थियों का री-एग्जाम समान पैटर्न पर होता है, तो तीन लाख से अधिक अन्य अभ्यर्थियों का भविष्य प्रभावित होगा। उन्होंने बीपीएससी के खिलाफ छात्रों के हक की लड़ाई में अपना समर्थन जारी रखने की बात कही। प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने छात्रों के साथ “बीपीएससी धांधली बंद करो” का नारा लगाते हुए उनके हौसले को बढ़ाया।

 

“नीतीश और लालू एक-दूसरे के पूरक”

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए पप्पू यादव ने कहा कि भाजपा नीतीश कुमार को कमजोर करने की साजिश रच रही है। लेकिन, नीतीश कुमार और लालू यादव एक-दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने भविष्य की राजनीतिक घटनाओं को समय पर स्पष्ट होने की बात कही और खरमास के बाद संभावित राजनीतिक गतिविधियों का संकेत दिया।

 

शोक संतप्त परिवार से की मुलाकात

प्रेस वार्ता के बाद पप्पू यादव राजद जिलाध्यक्ष सह पूर्व नगर सभापति मनोहर यादव के आवास पहुंचे। वहां उन्होंने उनकी माता स्व. शकुंतला देवी के आकस्मिक निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि स्व. शकुंतला देवी केवल मनोहर यादव की माता नहीं थीं, बल्कि उन्हें भी पुत्रवत स्नेह और आशीर्वाद मिलता था। इस दुख की घड़ी में उन्होंने यादव परिवार को धैर्य बनाए रखने की सलाह दी। इस मौके पर राजद नेता मौसम कुमार गोलू, मिथुन कुमार शर्मा, किशोर दास, आशुतोष यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now