यातायात सुधार के लिए यातायात मित्र का गठन
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
अच्छी पहल : राजेंद्र चौक पर यातायात सुधार की दिशा में नई पहल के लिए, बैठक आयोजित
केबीआई| खगड़िया
खगड़िया जिला के नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजेंद्र चौक स्थित न्यू ऑटो परिसर में रविवार को यातायात सुधार हेतु यातायात मित्र का गठन किया गया। इस पहल का उद्देश्य यातायात समस्याओं को कम करना और जनता को बेहतर सुविधा प्रदान करना है। खगड़िया में यातायात सुधार के लिए उठाए गए ये कदम स्थानीय नागरिकों के लिए राहतकारी साबित होंगे। यातायात मित्र के गठन से समन्वय और सहयोग में बढ़ोतरी होगी, जिससे यातायात व्यवस्था अधिक सुचारू रूप से संचालित हो सकेगी।
बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय ::::
1. सड़क अतिक्रमण पर नियंत्रण:
-राजेंद्र चौक से बखरी बस स्टैंड तक स्टेशन रोड के दोनों ओर दुकानदार निर्धारित स्थान से आगे सामान नहीं रखेंगे।
-फुटकर सब्जी विक्रेता स्टेशन रोड के दक्षिण भाग में दुकान नहीं लगाएंगे।
– सब्जी की दुकानें सड़क के उत्तर साइड डिवाइडर के पास सीमित जगह में लगाई जाएंगी।
– ठेला पर दुकानें स्टेशन रोड पर नहीं लगेंगी।
2. ऑटो और ई-रिक्शा का संचालन :::
– ऑटो और टैंपू महिला कॉलेज गेट, यातायात थाना बलुआही, जयप्रकाश नगर होते हुए पूर्वी केबिन ढाला पर रुकेंगे और वहीं से वापस लौटेंगे।
– ई-रिक्शा संचालन का रूट बस स्टैंड से एमजी मार्ग, राजेंद्र चौक होते हुए स्टेशन और बखरी बस स्टैंड तक तय किया गया। वापसी में यह राजेंद्र चौक, सुधा काउंटर, पूर्वी केबिन ढाला, बलुआही बस स्टैंड और एनएच-31 की ओर होगी।
3. ओवरब्रिज पर वाहन पार्किंग प्रतिबंध :::
– ओवरब्रिज पर किसी भी प्रकार की गाड़ी पार्किंग की अनुमति नहीं होगी।
– उत्तरी भाग से आने वाले ऑटो और ई-रिक्शा राजेंद्र चौक सुधा काउंटर होते हुए पूर्वी केबिन ढाला पर रुकेंगे और वहीं पैसेंजर लोड करेंगे।
4. नाबालिग वाहन चालकों पर प्रतिबंध ::::
– किसी भी वाहन के परिचालन और बिक्री में नाबालिगों की भागीदारी पूरी तरह से प्रतिबंधित होगी।
यातायात मित्र और मार्गदर्शन मंडल का गठन
यातायात सुधार में सहयोग के लिए दो प्रमुख कमेटियों का गठन किया गया।
1. मार्गदर्शन मंडल:
सदस्य: पूर्व नगर सभापति सह राजद जिलाध्यक्ष मनोहर कुमार यादव, नगर सभापति अर्चना कुमारी, पूर्व वार्ड पार्षद मो. शाहबुद्दीन, बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष नागेश्वर सिंह, विजय यादव, विनय पटेल, पंकज रंजन, नागेंद्र सिंह त्यागी, रुसतम अली, राजकुमार फोगला, कमल भारती, मनोज चौधरी आदि।
2. पुलिस यातायात मित्र:
अध्यक्ष: पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार
उपाध्यक्ष: वकील यादव, अक्षय सूरी
सदस्य: मो. नसीम उर्फ लंबू, ई-रिक्शा संघ के संरक्षक रौशन कुमार राणा, गुंजन सिंह, विनय गुप्ता, कुंदन यादव।
बैठक में मौजूद अधिकारी
इस महत्वपूर्ण बैठक में यातायात पुलिस उपाधीक्षक, यातायात थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह, आरपीएफ थानाध्यक्ष अरविंद राम, जीआरपी थानाध्यक्ष नरेश कुमार, नगर थानाध्यक्ष राकेश गुप्ता और श्रम अधीक्षक मनोहर कुमार ने भाग लिया।

पुलिस यातायात मित्र के अध्यक्ष पूर्व वार्ड पार्षद रणवीर कुमार को पुलिस यातायात मार्गदर्शन कमिटी एवं पुलिस यातायात मित्र का प्रस्ताव पुस्तिका देते यातायात पुलिस उपाधीक्षक त्रिलोकी मिश्रा, थानाध्यक्ष नीरज कुमार सिंह एवं अन्य।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


