CM नीतीश कुमार के आगमन पर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
CM आगमन: कार्यक्रम स्थल सहित जिला मुख्यालय में की गई मजिस्ट्रेट एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति, ड्रॉप गेट और बैरिकेडिंग की व्यवस्था
ब्यूरो रिपोर्ट|खगड़िया
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के 16 जनवरी को प्रस्तावित दौरे के मद्देनजर शहर में कई स्थानों पर ड्रॉप गेट बनाए जा रहे हैं और सड़कों पर बैरिकेडिंग की जा रही है। एसपी राकेश कुमार और एसडीओ अमित अनुराग ने मंगलवार को लगभग दो घंटे तक शहर का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों का निरीक्षण किया। इस दौरान अलौली डीएसपी संजय कुमार समेत अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। जिला मुख्यालयर स्थित, अस्पताल रोड, राजेंद्र चौक, जेएनकेटी रोड, बलुआही, नगर सुरक्षा तटबंध और एनएच-31 जैसे प्रमुख स्थानों का निरीक्षण किया गया। ऊंची इमारतों पर तैनात जवान सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करेंगे। पुलिस अधिकारियों को यातायात और विधि-व्यवस्था को लेकर निर्देश दिए गए हैं। मुख्यमंत्री का दौरा महेशखूंट, अलौली के साथ खगड़िया मुख्यालय में भी निर्धारित है। कोशी कॉलेज में बने हेलीपैड से सीएम जेएनकेटी रोड होते हुए नगर सुरक्षा तटबंध का निरीक्षण करेंगे। इसके बाद समाहरणालय में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होंगे।
इन वरिष्ठ नेताओं की रहेगी उपस्थिति
मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा, शिक्षा मंत्री सुनील कुमार, पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता और सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री महेश्वर हजारी भी दौरे में शामिल होंगे। इसके अलावा खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के सांसद, विधायक और विधान परिषद के सदस्य भी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
सुरक्षा और प्रशासनिक तैयारियां पूरी
शहर में सुरक्षा के अभूतपूर्व इंतजाम किए गए हैं। ड्रोन के जरिए असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जाएगी और ऊंचे भवनों पर जवानों की तैनाती की जाएगी। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने के भी निर्देश दिए गए हैं। यह दौरा मुख्यमंत्री की “प्रगति यात्रा” का हिस्सा है, जिसमें विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी प्रस्तावित है। जिला प्रशासन ने किसी भी चूक से बचने के लिए सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के साथ अन्य सभी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


