नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , CM खगड़िया से तीसरे चरण का किया शुरुआत – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

CM खगड़िया से तीसरे चरण का किया शुरुआत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

प्रगति यात्रा : मुख्यमंत्री ने खगड़िया को दिया 400 करोड़ की सौगात, 9 जिले का करेंगे दौरा

ब्यूरो रिपोर्ट|पटना

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गुरुवार, 16 जनवरी से खगड़िया में तीसरे चरण की प्रगति यात्रा की शुरुआत कर दी है। इस दौरान सीएम जिले को 400 करोड़ रुपए की विभिन्न योजनाओं की सौगात दिए। यह यात्रा 29 जनवरी तक चलेगी, जिसमें मुख्यमंत्री 9 जिले का दौरा करेंगे और विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री इस यात्रा के दौरान 9 जिले में कई परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें सड़क निर्माण, पुल निर्माण, स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार, और ग्रामीण विकास की योजनाएं शामिल हैं। मुख्यमंत्री की यह यात्रा राज्य के विकास कार्यों की समीक्षा, नई परियोजनाओं का उद्घाटन और स्थानीय जनता से जुड़ने के उद्देश्य से हो रही है। इससे सरकार को विकास कार्यों की प्रगति का आकलन करने और जनता की समस्याओं को सीधे सुनने का अवसर मिलेगा।

संभावित तिथिवार दौरा :

16 जनवरी: खगड़िया में विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास।

20 जनवरी: सुपौल दौरा।

21 जनवरी: किशनगंज का दौरा

22 जनवरी: अररिया का दौरा।

23 जनवरी: सहरसा का दौरा।

27-28 जनवरी: पूर्णिया और कटिहार का दौरा।

29 जनवरी: मधेपुरा में विभिन्न योजनाओं का शुभारंभ और पटना वापसी।

मुख्यमंत्री 20 से 29 जनवरी तक मधेपुरा में कुल 5 दिन रात्रि विश्राम करेंगे।

 

खगड़िया वासियों को 400 करोड़ की योजनाओं की सौगात

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खगड़िया जिले में लगभग 400 करोड़ रुपये की विभिन्न योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में शामिल हैं;

1. पशु आहार कारखाना का उद्घाटन:

स्थान: महेशखुंट।

लागत: 43 करोड़ रुपये।

उत्पादन क्षमता: 300 मीट्रिक टन प्रतिदिन।

महत्त्व: रोजगार के नए अवसर।

2. आरसीसी पुल का शिलान्यास:

स्थान: अलौली प्रखंड, बागमती नदी स्थित गढ़ घाट।

लागत: 39 करोड़ रुपये।

महत्त्व: ग्रामीण क्षेत्रों में यातायात सुविधा में सुधार।

3. महिला आईटीआई कॉलेज का उद्घाटन:

लागत: 40 करोड़ रुपये।

महत्त्व: जिले में महिला सशक्तिकरण और कौशल विकास को बढ़ावा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now