हर घर तक सुविधाएं पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है मानसी नगर पंचायत की मुख्य पार्षद प्रभा देवी
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
उद्घाटन : मानसी में 10.62 लाख की लागत से बनी सड़क और नाली का मुख्य पार्षद ने किया उद्घाटन
मानसी नगर पंचायत के वार्ड 15 में सड़क और नाली का उद्घाटन, नागरिकों में खुशी
अमन राजपूत|मानसी
मानसी नगर पंचायत के वार्ड संख्या 15 में प्रमोद राम के घर से निरंजन डीलर के घर होते हुए मानसी ब्लॉक तक 10 लाख 62 हजार 900 रुपए की लागत से बनी पी.सी.सी. सड़क और आर.सी.सी. नाली का उद्घाटन शुक्रवार को मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने फीता काटकर और शिलापट्ट का अनावरण कर किया। स्थानीय वार्ड पार्षद एवं नागरिकों ने इस परियोजना पर खुशी जाहिर की। साथ ही माला पहनकर मुख्य पार्षद का स्वागत किया। उनका कहना है कि यह निर्माण सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाएगा और इस क्षेत्र के यातायात समस्याओं का समाधान करेगा। उद्घाटन के दौरान मुख्य पार्षद प्रभा देवी ने कहा, “मानसी नगर पंचायत के हर घर तक सड़क और नाली की सुविधा पहुंचाना मेरा उद्देश्य है। मैं नगरवासियों को हर सरकारी योजना का लाभ दिलाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हूं।” इस उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता वार्ड नंबर 15 की वार्ड पार्षद रामजाती देवी ने की। मौके पर वार्ड पार्षद डेविड कुमार, अवधेश कुमार, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि दीनानाथ चंद्रवंशी और संवेदक पंकज कुमार निराला सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
गोलू ने परियोजना को बताया विकास की दिशा में अहम कदम
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आयुष कुमार उर्फ गोलू सिंह ने इस परियोजना को क्षेत्रीय विकास के लिए अहम बताते हुए कहा, “यह सड़क और नाली निर्माण स्थानीय नागरिकों को राहत प्रदान करेगा और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाएगा।” विशिष्ट अतिथि उप मुख्य पार्षद पप्पू कुमार सुमन ने कहा, “नगर पंचायत मानसी को बेहतर बुनियादी सुविधाओं से लैस करना हमारी प्राथमिकता है। मैं नागरिकों से विकास कार्यों में सहयोग की अपील करता हूं।”
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


