खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए हम लगातार प्रयासरत : राजेश वर्मा
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
सुविधा की अपील : रेलवे लाइन पार करने में हो रही परेशानी, सांसद राजेश वर्मा ने सुरक्षा के लिए जरूरी कदम उठाने की अपील की
खगड़िया रेलवे स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण की मांग को लेकर सांसद ने डीएम को लिखा पत्र
केबीआई | खगड़िया
सांसद राजेश वर्मा ने 16 मार्च को खगड़िया डीएम को पत्र लिखकर खगड़िया रेलवे स्टेशन के पश्चिमी केबिन ढाला और स्टेशन के बीच फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) या लाइट ओवर ब्रिज (एलओबी) के निर्माण के लिए स्थल चिन्हित करने की अपील की है। सांसद ने पत्र में उल्लेख किया कि खगड़िया जिला मुख्यालय का बड़ा हिस्सा उत्तरी भाग में स्थित है, जहां प्रशासनिक विभागों के साथ बड़ी आबादी निवास करती है, जबकि मुख्य बाजार दक्षिणी भाग में स्थित है। दोनों हिस्सों के बीच रेलवे लाइन होने के कारण लोगों को आवागमन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। फुट ओवर ब्रिज या लाइट ओवर ब्रिज के अभाव में कई बार लोग अनाधिकृत रूप से रेलवे ट्रैक पार करते हैं, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। रेलवे विभाग द्वारा सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए रेलवे लाइन को पूरी तरह से घेराबंदी कर बंद कर दिया गया है, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी परेशानी हो रही है। सांसद ने पत्र में कहा कि जनहित को देखते हुए रेलवे स्टेशन पर एक उचित फुट ओवर ब्रिज या लाइट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाना चाहिए। सांसद ने यह भी बताया कि इस संबंध में उन्होंने पहले भी मंडल रेल प्रबंधक, सोनपुर मंडल को पत्राचार किया था। मंडल रेल प्रबंधक ने जवाब में कहा था कि जैसे ही भूमि प्रतिवेदन उपलब्ध होगा, कार्रवाई शुरू कर दी जाएगी। सांसद वर्मा ने भरोसा दिलाया कि खगड़िया लोकसभा क्षेत्र के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अन्य रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) और अंडरपास के निर्माण को लेकर जल्द ही संबंधित मंत्री से मुलाकात कर विशेष पहल की जाएगी, ताकि खगड़िया जिले के निवासियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


