नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चकहुसैनी के अग्निपीड़ितों के बीच पहुंचीं पूर्व विधायक पूनम देवी यादव – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

चकहुसैनी के अग्निपीड़ितों के बीच पहुंचीं पूर्व विधायक पूनम देवी यादव

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

पूर्व विधायक की पहल : निजी कोष से दी राहत सामग्री, प्रशासन से तत्काल मदद पहुंचाने की अपील की

केबीआई| खगड़िया
मानसी नगर पंचायत के चकहुसैनी वार्ड संख्या 13 में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड ने कई परिवारों की ज़िंदगी को तबाह कर दिया है। इस दुखद हादसे के बाद बुधवार को खगड़िया सदर की पूर्व विधायक पूनम देवी यादव पीड़ित परिवारों का हालचाल जानने मौके पर पहुंचीं। उन्होंने न सिर्फ अग्निपीड़ितों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया, बल्कि अपने निजी कोष से सहायता सामग्री मुहैया करवाई। इसमें कंबल, महिलाओं के लिए साड़ी, बच्चों के लिए आवश्यक सामान, खाने-पीने का सामान और अस्थाई आवास के लिए पॉलीथिन शीट शामिल थे। उन्होंने कहा कि यह क्षति अपूरणीय है, लेकिन वे प्रयास करेंगी कि प्रशासन से मिलकर पीड़ितों को हर संभव सहायता और मुआवजा दिलाया जा सके।

प्रशासन से की राहत और पुनर्वास कार्य तेज करने की मांग
पूर्व विधायक ने मौके पर उपस्थित प्रशासनिक अधिकारियों से अपील की कि राहत कार्यों में तत्परता लाई जाए और प्रभावितों को तुरंत आवास, भोजन और दवाइयों जैसी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं। उन्होंने कहा कि पीड़ितों के पुनर्वास में किसी प्रकार की ढिलाई नहीं बरती जानी चाहिए।

 

बच्चों और महिलाओं की जरूरतों पर विशेष ध्यान
इस दौरान पूनम देवी यादव ने अग्निपीड़ित परिवारों की महिलाओं और बच्चों की विशेष जरूरतों का भी ध्यान रखा। उन्होंने कपड़े, खाद्य सामग्री और अन्य दैनिक उपयोग की वस्तुएं प्रदान करते हुए कहा कि संकट की इस घड़ी में वे पूरी तरह पीड़ितों के साथ हैं।

 

स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने विधायक के प्रयास को सराहा
पूर्व विधायक के इस संवेदनशील पहल की सराहना मौके पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने की। मौके पर मानसी नगर पंचायत के उपाध्यक्ष पप्पू कुमार सुमन, वार्ड संख्या 11 के सदस्य संजीत कुमार, वार्ड संख्या 13 के सदस्य रवि कुमार, सुनील कुमार बबलू, प्रमोद ठाकुर, मिथिलेश कुमार, पप्पू यादव, राजा साह, पंकज पुरुषेंद्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now