नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , साइबर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे: महिला के खाते से उड़ाए थे 47,426 रुपए – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

साइबर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे: महिला के खाते से उड़ाए थे 47,426 रुपए

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कार्रवाई : खगड़िया साइबर थाना की बड़ी कार्रवाई, सुपौल से पकड़ा गया अभियुक्त, मोबाइल और पासबुक बरामद

ब्यूरो रिपोर्ट। खगड़िया

जिले की साइबर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए साइबर फ्रॉड के आरोपी अमीश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने खगड़िया की एक महिला के बैंक खाते से मोबाइल हैकिंग के जरिए 47,426 रुपए की अवैध निकासी की थी। घटना 19 जून 2025 की है, जब चित्रगुप्तनगर थाना क्षेत्र के शांति नगर टीचर कॉलोनी निवासी आरती कुमारी ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि किसी ने उनके मोबाइल को हैक कर खाते से पैसे निकाल लिए हैं। महिला द्वारा 1930 हेल्पलाइन पर कॉल करने पर साइबर ठगी की जानकारी दर्ज की गई और 22,000 रुपए होल्ड कर रोक दी गई। शिकायत मिलने के बाद एसपी के निर्देश पर उपाधीक्षक सह साइबर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। तकनीकी और मानवीय सूचनाओं के आधार पर जांच में यह सामने आया कि ठगी की गई राशि सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या 1 निवासी अमीश कुमार, पिता अर्जुन लाल दास के खाते में भेजी गई थी। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर छापेमारी की और उसे मोबाइल व पासबुक के साथ गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार कर लिया है। छापेमारी दल में साइबर थाना के प्रभारी थानाध्यक्ष नीरज गौरव, एसआई राकेश कुमार, संजय कुमार, रंजीत कुमार, सिपाही प्रदीप कुमार, रविकांत राय शामिल थे।

खगड़िया पुलिस का संदेश
साइबर अपराध से सतर्क रहें। किसी भी अनजान कॉल, मैसेज या लिंक पर जानकारी साझा न करें। साइबर ठगी की सूचना तुरंत 1930 पर दें या नजदीकी थाना से संपर्क करें। 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now