नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , चिकित्सकों की अनुपस्थिति से नाराज़ ग्रामीणों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र में जड़ा ताला, दी आमरण अनशन की चेतावनी – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

चिकित्सकों की अनुपस्थिति से नाराज़ ग्रामीणों ने स्वास्थ्य उपकेंद्र में जड़ा ताला, दी आमरण अनशन की चेतावनी

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

विरोध प्रदर्शन : रानी सकरपुरा पंचायत के ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की उदासीनता के खिलाफ मोर्चा खोला


केबीआई। खगड़िया 
खगड़िया प्रखंड के रानी सकरपुरा पंचायत स्थित अतिरिक्त स्वास्थ्य उपकेंद्र में चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की लगातार अनुपस्थिति से नाराज़ होकर स्थानीय ग्रामीणों ने सोमवार को अस्पताल परिसर में तालाबंदी कर दी। ग्रामीणों का कहना है कि उपकेंद्र में महीनों से न तो डॉक्टर समय पर आते हैं और न ही स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहते हैं, जिसके चलते सैकड़ों लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। तालाबंदी कर विरोध कर रहे ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द अस्पताल में नियमित चिकित्सकों की तैनाती नहीं की गई तो वे आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार लिखित और मौखिक शिकायतों के बावजूद न तो स्वास्थ्य विभाग कोई ठोस कदम उठा रहा है और न ही जिला प्रशासन इस ओर ध्यान दे रहा है। इससे गांव में बीमार लोगों को इलाज के लिए शहर या निजी क्लिनिक का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे गरीब तबके को भारी आर्थिक बोझ उठाना पड़ता है। ग्रामीणों ने मांग की है कि उपकेंद्र में जल्द से जल्द चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाए और स्वास्थ्य सेवाओं को पटरी पर लाया जाए, अन्यथा आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now