नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , दुर्गापुर के युद्धवीर कुमार ने हिंदी विषय में NET-JRF में हासिल की सफलता – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

दुर्गापुर के युद्धवीर कुमार ने हिंदी विषय में NET-JRF में हासिल की सफलता

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

हर्ष : सरकारी स्कूल से पढ़ाई कर BHU में अध्ययनरत युद्धवीर ने गांव और जिले का बढ़ाया मान, परिवार और ग्रामीणों में खुशी की लहर


केबीआई। खगड़िया 
खगड़िया प्रखंड अंतर्गत दुर्गापुर पंचायत के निवासी राजाराम यादव और अभिलाष देवी के पुत्र युद्धवीर कुमार ने हिंदी विषय में NET-JRF एवं असिस्टेंट प्रोफेसर की परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर सफलता प्राप्त कर गांव और जिले का नाम रोशन किया है। युद्धवीर कुमार वर्तमान में काशी हिंदू विश्वविद्यालय (BHU) में अध्ययनरत हैं। खास बात यह है कि युद्धवीर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरकारी स्कूल से ही प्राप्त की और कठिन परिस्थितियों के बावजूद लगन और मेहनत से यह उपलब्धि हासिल की। उनकी सफलता से पूरे दुर्गापुर गांव में हर्ष का माहौल है। परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों ने भी युद्धवीर की मेहनत और लगन को सलाम किया है और उन्हें उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं। युद्धवीर ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के आशीर्वाद और गुरुजनों के मार्गदर्शन को दिया है। अब वे शोध और शिक्षण के क्षेत्र में गांव के अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा बन गए हैं।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now