नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन, मेडल और पुरस्कारों से सम्मानित हुए नन्हें सितारे – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन, मेडल और पुरस्कारों से सम्मानित हुए नन्हें सितारे

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

“Smiles & Sparkles” में सजा बचपन प्ले स्कूल का 11वां वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रतिभा से गूंजा पूरा परिसर

केबीआई। खगड़िया

शहर के प्रतिष्ठित बचपन प्ले स्कूल में 11वां वार्षिकोत्सव “Smiles & Sparkles” बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ संपन्न हुआ। पूरा कार्यक्रम खुशियों, मुस्कान और उत्साह से सराबोर रहा, जिसमें बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने सभी का दिल जीत लिया। कार्यक्रम की शुरुआत संतोष मिश्रा एवं उनकी टीम द्वारा प्रस्तुत स्वस्तिवाचन से हुई, जिसकी मंगलमयी ध्वनि ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद मुख्य अतिथि साइबर डीएसपी निशांत गौरव सहित अन्य गणमान्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर संस्कृत पदाधिकारी घनश्याम कुमार, प्रसिद्ध सर्जन डॉ. प्रेम कुमार, एसबीआई के पूर्व प्रबंधक रंजीत कांत वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता कमल गुप्ता, पत्रकार अरविंद वर्मा, एस.बी. मेमोरियल के डायरेक्टर प्रभात कुमार, विद्यालय की प्रबंध निदेशक पुष्पा कुमारी एवं निदेशक प्रद्युम्न कुमार समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने रंग-बिरंगे परिधानों में नृत्य, गीत, रैंप वॉक, फैंसी ड्रेस और बेबी शो के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे कार्यक्रम के दौरान तालियों की गड़गड़ाहट गूंजती रही।

मुख्य अतिथि निशांत गौरव ने अपने संबोधन में कहा कि “बचपन प्ले स्कूल अपने उत्कृष्ट प्रयासों से लगातार सफलता की ओर बढ़ रहा है। बच्चों में सीखने और उसे तुरंत अपनाने की क्षमता बेहद सराहनीय है।” संस्कृत पदाधिकारी घनश्याम कुमार ने विद्यालय की सराहना करते हुए कहा कि “यह विद्यालय शैक्षणिक के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी जिले का नाम रोशन कर रहा है और आने वाले समय में मील का पत्थर साबित होगा।” वहीं, डॉ. प्रेम कुमार ने विद्यालय को हाल ही में प्राप्त लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड के लिए बधाई देते हुए इसे खगड़िया के लिए गर्व का विषय बताया। इस मौके पर प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन से जुड़े विकास कुमार (डायरेक्टर, इंडियन पब्लिक स्कूल) ने भी विद्यालय को शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम के अंत में विद्यालय की प्रबंध निदेशक पुष्पा कुमारी को सम्मानित किया गया। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह आयोजन बच्चों की प्रतिभा को मंच देने का एक सफल प्रयास रहा। विद्यालय के निदेशक प्रद्युम्न कुमार ने बताया कि इस वर्ष के वार्षिकोत्सव की थीम “मुस्कान और चमक (खुशियों के पल, बच्चों के संग)” रही। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रत्येक बच्चे को मेडल प्रदान किया गया, जबकि विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को विशेष पुरस्कार दिए गए।

कार्यक्रम की सफलता में विद्यालय के शिक्षकों एवं सहयोगियों की अहम भूमिका रही। विशेष रूप से डांस टीचर अभिषेक, प्रशांत और काउंसलर श्वेता शर्मा सहित सभी स्टाफ के प्रयास सराहनीय रहे। कुल मिलाकर, बचपन प्ले स्कूल का यह 11वां वार्षिकोत्सव भव्य, यादगार और अत्यंत सफल रहा, जिसने सभी के मन में खुशी और उत्साह का संचार किया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now