शानदार रहा मानस इंटरनेशनल स्कूल का रिजल्ट, 10वीं में 100% सफलता का परचम
Oplus_131072
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
रिजल्ट : कन्हैया कुमार बने स्कूल टॉपर, 459 अंक (92%) के साथ किया नाम रोशन
केबीआई। खगड़िया
जिले के प्रतिष्ठित मानस इंटरनेशनल स्कूल का सीबीएसई कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम इस वर्ष बेहद उत्कृष्ट रहा। विद्यालय ने शत-प्रतिशत (100%) सफलता हासिल करते हुए शिक्षा के क्षेत्र में एक बार फिर अपनी गुणवत्ता साबित की है। जारी परिणाम में कन्हैया कुमार ने 459 अंक (92%) प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया और टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन से विद्यालय परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक अमितेश कुमार ने सभी विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा, “मेरे प्यारे विद्यार्थियों, कक्षा 10वीं के इस बेहतरीन परीक्षा परिणाम के लिए आप सभी को बहुत-बहुत बधाई। आपकी कड़ी मेहनत, दृढ़ निश्चय और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने आज शानदार सफलता दिलाई है। यह केवल अंक नहीं, बल्कि आपके सुनहरे भविष्य की मजबूत नींव है। जो विद्यार्थी उत्कृष्ट अंकों से उत्तीर्ण हुए हैं, वे गर्व का विषय हैं, और जिन्हें अपेक्षाकृत कम अंक मिले हैं, वे निराश न हों। यह जीवन की पहली सीढ़ी है, अंतिम नहीं। आगे और भी ऊँचाइयों को छूना है। आप सभी को उज्ज्वल भविष्य के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं। विद्यालय प्रबंधन एवं शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। इस शानदार परिणाम ने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि मानस इंटरनेशनल स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्टता की ओर अग्रसर है।

|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


