मंदिर परिसर से बाइक चोरी, रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
क्राइम : विश्वकर्मा मंदिर के पास बाइक खड़ी कर एक व्यक्ति के मिलने गया था पीड़ित वापस लौटा तो गायब था बाइक, जांच में जुटी पुलिस
केबीआई। मानसी
जिले के मानसी रेल थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वकर्मा मंदिर परिसर से मोटरसाइकिल चोरी का मामला सामने आया है। इस घटना को लेकर नगर पंचायत खुटिया निवासी स्व. राजदेव प्रसाद यादव के पुत्र बबलू यादव ने रेल थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करवाई है। पीड़ित बबलू यादव ने बताया कि बीते 19 जुलाई को वह अपनी बाइक मंदिर परिसर में खड़ी कर प्लेटफॉर्म पर किसी व्यक्ति से मिलने गए थे। जब लौटकर वापस आए तो उनकी बाइक मौके से गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी बाइक का कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद उन्होंने रेल थाना में आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। मामले में की रेल थानाध्यक्ष विकास कुमार ने बताया कि बबलू यादव के आवेदन के आधार पर बाइक चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस चोरी की घटना की जांच कर रही है और जल्द ही बाइक की बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जाएगी।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


