नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , मानसी पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई: मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

मानसी पुलिस और STF की बड़ी कार्रवाई: मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन, तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

कार्रवाई : छापेमारी में भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद, पुलिस कर रही है पूरे नेटवर्क की जांच

केबीआई। खगड़िया
जिले की मानसी थाना पुलिस, डीआईयू और एसटीएफ (SOG-03) की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। टीम ने मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन करते हुए 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस खगड़िया एसपी राकेश कुमार के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित कर एसपी राकेश कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मानसी क्षेत्र में अवैध हथियारों का निर्माण किया जा रहा है। इस पर डीआईयू एवं एसटीएफ की टीम ने मानसी थाना पुलिस के सहयोग से शुक्रवार देर रात रोहियार स्थित बालू घाट के पास छापेमारी की। छापेमारी में मौके से 3 आरोपियों खगड़िया जिले अंतर्गत मानसी थाना क्षेत्र के रोहियार निवासी स्व उपेंद्र यादव के पुत्र सरोज यादव, मुंगेर जिले जिला अंतर्गत गंगटा थाना क्षेत्र के पोकरी गांव निवासी स्व मोहन सिंह के पुत्र सीताराम सिंह, स्व भुनेश्वर मंडल के पुत्र अजय मंडल को हथियार निर्माण करते हुए गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार और उपकरण बरामद किए हैं। बरामदगी में कई देसी कट्टे, रिवॉल्वर, बैरल, हैंडल, गन पार्ट्स, और निर्माण के उपकरण शामिल हैं। पुलिस मामले में कांड कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। छापेमारी दल में मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार, पुलिस पदाधिकारी मुकेश कुमार, डीआईयू एवं एसटीएफ (SOG-03) की टीम शामिल थे।

बरामद सामानों की सूची 

अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए छापेमारी कर रही है पुलिस
“यह कार्रवाई अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान का हिस्सा है। जिले में अवैध हथियार निर्माण और तस्करी के नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।” राकेश कुमार एसपी, खगड़िया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now