नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , “हिम्मत है तो बंद करवा कर दिखाओ स्मैक का खेल, पुलिस सिर्फ वसूली करती है!- वायरल वीडियो में युवक ने कहा… – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

“हिम्मत है तो बंद करवा कर दिखाओ स्मैक का खेल, पुलिस सिर्फ वसूली करती है!- वायरल वीडियो में युवक ने कहा…

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

स्मैक के दलदल में खगड़िया! : युवक का विस्फोटक वीडियो—गृह मंत्री और प्रशासन को सीधी चुनौती

कुमार द्रवेश। खगड़िया

जिले में नशे का जहर अब इस कदर फैल चुका है कि एक युवक का गुस्सा सोशल मीडिया पर फट पड़ा। स्मैक की लत से जूझ रहे बहादुरपुर थाना क्षेत्र के शुभागाजी घाट निवासी भूषण जायसवाल के पुत्र अंकित कुमार उर्फ बिट्टू कुमार ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर सीधे-सीधे प्रशासन और उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को खुली चुनौती दे दी। युवक ने स्मैक के चूर्ण के साथ वीडियो जारी कर कहा— “दम है तो इलाके से स्मैक का कारोबार खत्म करके दिखाओ! पुलिस पकड़ती है, पैसे लेती है और फिर छोड़ देती है!” सोशल मीडिया पर जारी इस बयान ने पूरे प्रशासनिक तंत्र पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है। हालांकि Khabar Bihar IN इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। बावजूद वायरल वीडियो में युवक का आरोप है कि जिले में नशे का धंधा बेखौफ चल रहा है और इसे रोकने की इच्छाशक्ति किसी में नहीं है। उसने यहां तक कह दिया कि— “मुझे गिरफ्तार करवा सकते हैं, लेकिन स्मैक का कारोबार बंद नहीं करवा पाएंगे!” जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ, इलाके में हड़कंप मच गया। आम लोग भी अब खुलकर कहने लगे हैं कि नशे का कारोबार समाज को खोखला कर रहा है, लेकिन कार्रवाई सिर्फ कागजों तक सीमित है।

युवक का प्रशासन पर गंभीर आरोप
युवक द्वारा पुलिस प्रशासन पर लगाए गए आरोप बेहद गंभीर हैं। कार्रवाई के नाम पर खानापूर्ति, पकड़ने के बाद पैसे लेकर छोड़ना, नशे के नेटवर्क पर कोई ठोस चोट नहीं। इन आरोपों के बाद अब प्रशासन की अग्निपरीक्षा शुरू हो गई है। पुलिस फिलहाल युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। लेकिन असली सवाल वही है कि
👉 क्या इस चुनौती के बाद प्रशासन सच में स्मैक माफिया पर शिकंजा कस पाएगा?
👉 या फिर यह मामला भी बाकी मामलों की तरह ठंडे बस्ते में चला जाएगा?
👉खगड़िया अब जवाब मांग रहा है—नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई कब?

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now