नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , जनप्रतिनिधियों के साथ विधायक बाबूलाल शौर्य ने फीता काटकर किया उद्घाटन, सांस्कृतिक रंग में रंगा पूरा इलाका – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

जनप्रतिनिधियों के साथ विधायक बाबूलाल शौर्य ने फीता काटकर किया उद्घाटन, सांस्कृतिक रंग में रंगा पूरा इलाका

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

मोजाहिदपुर में चैती दुर्गा पूजा की धूम: भव्य जागरण व नाटक मंचन का शानदार आगाज


रितेश कुमार। परबत्ता

परबत्ता (खगड़िया) के नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत मोजाहिदपुर में चैती दुर्गा पूजा के पावन अवसर पर आयोजित भव्य जागरण एवं नाटक मंचन कार्यक्रम का शुभारंभ बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन परबत्ता विधायक बाबूलाल शौर्य, सांसद प्रतिनिधि पवन जायसवाल एवं नगर पंचायत परबत्ता के चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय और उत्सवी माहौल देखने को मिला। रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और नाटक मंचन ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नाटक और जागरण कार्यक्रम ने श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। स्थानीय कलाकारों को मंच मिलने से प्रतिभाओं को भी निखरने का अवसर मिला।

जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं
इस अवसर पर विधायक बाबूलाल शौर्य ने कहा कि ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं और हमारी परंपराओं को जीवंत बनाए रखते हैं। उन्होंने आयोजकों को सफल आयोजन के लिए बधाई दी।
वहीं सांसद प्रतिनिधि पवन जायसवाल ने चैती दुर्गा पूजा को आस्था और विश्वास का प्रतीक बताते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज में भाईचारा और सौहार्द को बढ़ावा देते हैं।
चेयरमैन प्रतिनिधि रंजीत कुमार साह ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन सांस्कृतिक विरासत को सशक्त बनाते हैं और नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति से जोड़ते हैं।

गणमान्य लोगों की रही गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में लोजपा जिलाध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा, जिला उपाध्यक्ष छोटू पोद्दार, पूर्व सरपंच योगेंद्र साह, जदयू प्रखंड अध्यक्ष सुबोध साह, पूर्व मुखिया दयानंद दास, विनोद पंडित, कामदेव साह, मनोज शास्त्री, रूपेश कुमार, सोनू कुमार, सौरव कुमार और राजा बाबू सहित क्षेत्र के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। यह आयोजन न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक बना, बल्कि सांस्कृतिक एकता और सामाजिक समरसता का भी सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया, जिससे मोजाहिदपुर क्षेत्र पूरी तरह भक्ति और उत्सव के रंग में सराबोर नजर आया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now