नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , NH-31 पर मौत का तांडव: गिट्टी लदा हाइवा ने ऑटो को कुचला, CISF जवान समेत तीन की दर्दनाक मौत – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

NH-31 पर मौत का तांडव: गिट्टी लदा हाइवा ने ऑटो को कुचला, CISF जवान समेत तीन की दर्दनाक मौत

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

एक्सीडेंट : अतिक्रमण और अनियंत्रित हाइवा बनी काल—NH-31 पर विजिबिलिटी की कमी से हुआ हादसा, जांच में जुटी पुलिस
KBI, KHAGARIA 
खगड़िया जिले के गौछारी स्थित NH-31 पर गुरुवार सुबह उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब गिट्टी से लदा एक हाइवा ने यात्री सवार ऑटो को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि ऑटो सवार लोग हाइवा के नीचे दब गए और मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे इलाके में चीख-पुकार और दहशत का माहौल बन गया। इस दर्दनाक हादसे में CISF जवान बिपिन चौरसिया, उनकी पत्नी दीपमाला चौरसिया और ऑटो चालक टांकेश मुनि की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, बिपिन चौरसिया छुट्टी बिताकर गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे पत्नी के साथ मानसी स्टेशन जा रहे थे, तभी काल बनकर यह हादसा सामने आ गया। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग मौके पर दौड़े और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने मलबे में दबे लोगों को निकालने की भरसक कोशिश की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शवों को बाहर निकाला। यह हादसा महेशखुट थाना क्षेत्र के गौछारी में हुआ, जिसके बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। एक ही परिवार के दो लोगों की मौत ने गांव और आसपास के क्षेत्रों को झकझोर कर रख दिया है। हादसे में कुछ अन्य लोग भी घायल हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल उनकी स्थिति को लेकर विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।

अतिक्रमण के कारण अदृश्यता बनी मौत की वजह, जांच में जुटी पुलिस
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि ट्रक के अनियंत्रित होने के कारण यह भयावह दुर्घटना हुई। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और हादसे के सटीक कारणों का पता लगाने में जुटी है। इधर गौछाड़ी निवासी विनय कुमार वरुण ने बताया कि एनएच किनारे अतिक्रमण के कारण अदृश्यता मौत की वजह बन रही है। सड़क किनारे अतिक्रमण किए जाने से एनएच पर चलने एवं ढाला समीप एनएच पर चढ़ने वाले वाहन चालक एक दूसरे के वाहन को नहीं देख पाते हैं, और दुर्घटना हो जाती है। प्रशासन को अतिक्रमण के विरुद्ध ठोस कार्रवाई करने की जरूरत है। 

गांव में पसरा मातम, हर आंख नम
इस हृदयविदारक हादसे के बाद मृतकों के गांव में मातम पसरा हुआ है। एक ही परिवार के दो लोगों की असमय मौत ने हर किसी को स्तब्ध कर दिया है, और पूरे इलाके में शोक की गहरी लकीर खिंच गई है।

केबीआई अपील:::::

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now