नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , राष्ट्रीय लोक अदालत में 1446 मामलों का किया गया निष्पादन – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

राष्ट्रीय लोक अदालत में 1446 मामलों का किया गया निष्पादन

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

राष्ट्रीय लोक अदालत : 2.47 करोड़ रुपये के समझौते के साथ खगड़िया-गोगरी कोर्ट में सुलझे मामले, एनएच-31 पर भीषण जाम बना बाधा, कई पक्षकार समय पर नहीं पहुंच सके न्यायालय

रौशन कुमार। खगड़िया

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, पटना के निर्देश पर शनिवार को सिविल कोर्ट खगड़िया एवं अनुमंडलीय सिविल कोर्ट गोगरी में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। ट्रैफिक चालान से जुड़े मामलों के निष्पादन के लिए कोशी कॉलेज परिसर खगड़िया में विशेष व्यवस्था की गई, जहां सुलहनीय मामलों का निष्पादन किया गया। राष्ट्रीय लोक अदालत का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खगड़िया राजेश कुमार बच्चन, प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय मनोज कुमार द्विवेदी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम संजय कुमार, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश द्वितीय संजय सिंह, विशेष न्यायाधीश उत्पाद प्रथम पुष्पम कुमार झा तथा सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदन कुमार सहित अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम के दौरान पिछले लोक अदालत में सर्वाधिक मामलों का निष्पादन करने वाले न्यायिक पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी राजीव कुमार को 351 मामलों के निष्पादन पर प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। वहीं दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी प्रियंका कुमारी नायक के कर्मचारी सुबोध कुमार तथा न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कमलेश कुमार के कर्मचारी रंजीत कुमार को भी उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया। लोक अदालत में विभिन्न मामलों के निष्पादन के लिए कुल 21 बेंच का गठन किया गया था। दिनभर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं डालसा सचिव द्वारा विभिन्न बेंचों का निरीक्षण किया गया तथा पक्षकारों से बातचीत कर मामलों का निष्पादन कराया गया। अंत में सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंदन कुमार ने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, बैंककर्मियों, पीएलवी, मीडिया कर्मियों एवं दूर-दराज से पहुंचे पक्षकारों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

2 करोड़ 47 लाख से अधिक का समझौता

राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान कुल 2 करोड़ 47 लाख 31 हजार 17 रुपये का समझौता पक्षकारों के बीच कराया गया। मुकदमों के निष्पादन में हेल्प डेस्क एवं पीएलवी की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रही।

 

जाम के कारण प्रभावित हुआ निष्पादन

महेशखूंट से खगड़िया के बीच एनएच-31 पर सुबह से शाम तक लगे जाम के कारण बेलदौर, चौथम, गोगरी एवं परबत्ता प्रखंड के कई पक्षकार समय पर न्यायालय नहीं पहुंच सके, जिससे कई मामलों के निष्पादन पर असर पड़ा।

 

राष्ट्रीय लोक अदालत : एक नजर में

⚖️ खगड़िया एवं गोगरी कोर्ट में मामलों का निष्पादन

🔹 कुल निष्पादित मामले : 1446

🔹 कुल समझौता राशि : ₹ 2,47,31,017

📊 किस श्रेणी में कितने मामलों का हुआ निष्पादन

⚖️ कोर्ट में लंबित वाद

➡️ 591 मामले

━━━━━━━━━━━━━━━━━━

🏦 बैंक ऋण संबंधित वाद

➡️ 539 मामले

━━━━━━━━━━━━━━━━━━

🚦 ट्रैफिक चालान मामले

➡️ 303 मामले

━━━━━━━━━━━━━━━━

📞 बीएसएनएल संबंधित वाद

➡️ 13 मामले

━━━━━━━━━━━━━━━━

✅ कुल निष्पादित वाद : 1446

━━━━━━━━━━━━━━━━

📍 लोक अदालत में 21 बेंचों के माध्यम से मामलों का निष्पादन किया गया।

📍 हजारों पक्षकारों को त्वरित न्याय एवं समझौते का लाभ मिला।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now