नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सदर अस्पताल में जलजमाव दूर करने को 16.76 करोड़ की योजना – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

सदर अस्पताल में जलजमाव दूर करने को 16.76 करोड़ की योजना

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

बैठक : विधानसभा समिति की बैठक में विधायक बबलू मंडल ने उठाए स्वास्थ्य और शिक्षा से जुड़े कई मुद्दे

KBI, KHAGARIA

बिहार विधानसभा की पर्यटन उद्योग समिति की समीक्षा बैठक में सोमवार को खगड़िया सदर अस्पताल में जलजमाव की स्थायी समस्या, विद्यालयों में भवन की कमी और स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में खगड़िया सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने जिले से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे उठाए, जिस पर अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया गया। बैठक में सदर अस्पताल परिसर में जलनिकासी व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए 16 करोड़ 76 लाख रुपये की लागत से डीपीआर तैयार किए जाने की जानकारी दी गई। बीएमआईसीएल के महाप्रबंधक विजय कुमार ने बताया कि योजना तकनीकी स्वीकृति की प्रक्रिया में है। स्वीकृति मिलने के बाद टेंडर प्रक्रिया पूरी कर निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा। विधायक बबलू मंडल ने कहा कि बारिश के दौरान सदर अस्पताल परिसर में जलजमाव होने से मरीजों, परिजनों और स्वास्थ्यकर्मियों को परेशानी होती है। उन्होंने अस्पताल में अतिरिक्त सर्जन की नियुक्ति की मांग भी उठाई। उनका कहना था कि सर्जन की कमी के कारण गंभीर मरीजों को बाहर रेफर करना पड़ता है। बैठक में शिक्षा विभाग से जुड़े मुद्दों पर भी चर्चा हुई। विधायक ने उत्क्रमित विद्यालयों में भवन की कमी का मामला उठाते हुए कहा कि कई स्कूलों में पर्याप्त कमरों के अभाव में पठन-पाठन प्रभावित हो रहा है। इस पर समिति के सभापति मनोरंजन सिंह ने अधिकारियों को ऐसे विद्यालयों को चिन्हित कर भवन निर्माण की प्रक्रिया तेज करने का निर्देश दिया। विधायक ने विद्यालयों की अतिक्रमित जमीन की पैमाइश कराने, भवनों पर भू-दाताओं का नाम अंकित करने तथा सभी स्कूलों में स्वच्छ पेयजल के लिए बोरिंग और आरओ सिस्टम की व्यवस्था कराने की मांग भी रखी। स्वास्थ्य विभाग की ओर से बैठक में जानकारी दी गई कि खगड़िया मेडिकल कॉलेज परियोजना पर जल्द कार्य शुरू होने की संभावना है। इस पर विधायक ने कहा कि मेडिकल कॉलेज बनने से जिले की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती मिलेगी। बैठक में रामानंद मंडल समेत कई जनप्रतिनिधि और विभागीय अधिकारी मौजूद थे।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now