नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , सोनपुर में गूंजी खगड़िया की रेल आवाज – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

सोनपुर में गूंजी खगड़िया की रेल आवाज

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अच्छी पहल : सांसद राजेश वर्मा ने रेलवे संसदीय समिति की बैठक में उठाईं 42 बड़ी मांगें, खगड़िया को टर्मिनल बनाने से लेकर नई ट्रेनों के ठहराव तक रखा मजबूत पक्ष

KBI, KHAGARIA

खगड़िया लोकसभा क्षेत्र की रेल सुविधाओं के विस्तार और यात्रियों की समस्याओं के समाधान को लेकर सांसद राजेश वर्मा ने मंगलवार को सोनपुर मंडल रेलवे संसदीय समिति की बैठक में जोरदार ढंग से क्षेत्र की आवाज उठाई। बैठक में सांसद ने खगड़िया, मानसी, महेशखूंट, पसराहा, गौछारी और भरतखंड सहित पूरे क्षेत्र से जुड़ी 42 महत्वपूर्ण जनहित मांगों को रेलवे प्रशासन के समक्ष रखते हुए शीघ्र कार्रवाई की मांग की। बैठक में सांसद ने खगड़िया जंक्शन को टर्मिनल का दर्जा देने की मांग को प्रमुखता से उठाया। इसके साथ ही दो अतिरिक्त प्लेटफॉर्म निर्माण, वाशिंग पिट की स्थापना, रैक प्वाइंट स्थानांतरण, प्लेटफॉर्म संख्या-1 एवं 2 पर स्वचालित सीढ़ी, बुजुर्ग एवं दिव्यांग यात्रियों के लिए लिफ्ट, वातानुकूलित अतिथि गृह तथा रेलवे की खाली जमीन पर मार्केट कॉम्प्लेक्स निर्माण का प्रस्ताव रखा। उन्होंने पूर्वी केबिन आरओबी के चौथे छोर को जयप्रकाश नगर तक विस्तारित करने की भी मांग की। सांसद ने कहा कि खगड़िया जैसे महत्वपूर्ण जंक्शन पर सुविधाओं के अभाव से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उन्होंने सन्हौली दुर्गास्थान से कबीरनगर तक जर्जर सड़क निर्माण एवं रेलवे की खाली भूमि के पीपीपी मॉडल पर उपयोग का भी सुझाव दिया।

कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव की मांग
बैठक में सांसद ने गरीब नवाज एक्सप्रेस, कामाख्या-गोमतीनगर एक्सप्रेस, त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस, अरुणाचल एक्सप्रेस और पूर्वोत्तर संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समेत कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के खगड़िया में ठहराव की जोरदार मांग रखी। उन्होंने कहा कि इन ट्रेनों के ठहराव से लाखों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।

मानसी स्टेशन के विकास पर विशेष जोर
मानसी स्टेशन को लेकर सांसद ने पार्सल बुकिंग सेवा पुनः शुरू करने, ऐतिहासिक रेलवे मैदान में स्टेडियम निर्माण, शहीद धन्ना माधव स्मारक एवं पार्क निर्माण, पूर्वी केबिन (चूकती ढाला) पर आरयूबी तथा पश्चिमी केबिन ढाला पर आरओबी निर्माण की मांग रखी।

महेशखूंट और पसराहा स्टेशन के लिए भी उठी आवाज
महेशखूंट स्टेशन पर रैक प्वाइंट निर्माण, पश्चिमी ढाला संख्या-25 पर आरओबी निर्माण तथा आम्रपाली, सीमांचल एवं अवध-असम एक्सप्रेस के ठहराव की मांग की गई। वहीं पसराहा स्टेशन पर प्लेटफॉर्म ऊँचीकरण, पेयजल, यात्री शेड निर्माण और पश्चिमी ढाला पर आरओबी/आरयूबी निर्माण का प्रस्ताव रखा गया। इसके अलावा कैपिटल एक्सप्रेस, हाटेबाजारे एक्सप्रेस एवं कटिहार-टाटानगर एक्सप्रेस के ठहराव की मांग भी की गई। जमालपुर-महेशखूंट सवारी गाड़ी को पसराहा तक विस्तारित करने का प्रस्ताव भी सांसद ने रखा।

गौछारी और भरतखंड के विकास की भी मांग
गौछारी स्टेशन पर प्लेटफॉर्म ऊँचीकरण, शौचालय, पेयजल एवं यात्री शेड निर्माण तथा भरतखंड हॉल्ट के जीर्णोद्धार की मांग भी प्रमुखता से उठाई गई।

नई रेल सेवाओं का रखा प्रस्ताव
सांसद ने खगड़िया अथवा अलौली से पटना के लिए नियमित इंटरसिटी ट्रेन, खगड़िया या सहरसा से हावड़ा के लिए सीधी ट्रेन, दक्षिण भारत, देवघर एवं दुमका के लिए नई रेल सेवा शुरू करने की मांग की। साथ ही खगड़िया-जमालपुर रेलखंड पर ट्रेनों की संख्या बढ़ाने तथा खगड़िया-मानसी रेलखंड के विभिन्न ढालों पर आरओबी/आरयूबी निर्माण की आवश्यकता पर भी जोर दिया। इसके अलावा सांसद ने परबत्ता-बेलदौर नई रेललाइन योजना की प्रगति रिपोर्ट मांगी तथा अमृत भारत योजना के तहत खगड़िया, मानसी और महेशखूंट स्टेशनों पर चल रहे निर्माण कार्य में हो रही देरी पर भी रेलवे अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया। बैठक में सोनपुर रेलवे संसदीय समिति के अध्यक्ष राजीव प्रताप रूडी, हाजीपुर रेलवे के जीएम छत्रसाल सिंह तथा डीआरएम अमित सरन मौजूद थे। सांसद राजेश वर्मा ने कहा कि खगड़िया लोकसभा क्षेत्र में रेल सुविधाओं का विस्तार उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि रेलवे प्रशासन जनहित से जुड़ी इन मांगों पर गंभीरता से विचार कर जल्द सकारात्मक निर्णय लेगा, जिससे लाखों यात्रियों को राहत और बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now