नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , खगड़िया का कर्ज चुकाना है : संजय खंडेलिया – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

खगड़िया का कर्ज चुकाना है : संजय खंडेलिया

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

अच्छी पहल : भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने किया छठ व्रतियों के बीच साड़ी का वितरणछ, छठ व्रतियों ने दिया आशीर्वाद

साड़ी वितरण करते भाजपा नेता।

केबीआई| खगड़िया 

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय खंडेलिया ने खगड़िया विधानसभा के विभिन्न पंचायतों में छठ व्रती माताओं और बहनों के बीच साड़ी का वितरण किया। लाभगांव, कासिमपुर, उत्तरी भदास, दक्षिणी भदास, रहीमपुर उत्तरी, उत्तर माडर समेत दर्जनों पंचायतों में हजारों की संख्या में उपस्थित मातृशक्ति ने संजय खंडेलिया को आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर भाजपा के अन्य वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे, जिनमें भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र सिंह, किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बाबू लाल शौर्य, जिला महामंत्री अश्वनी सिंह, डॉ. इंदु भूषण कुशवाहा, जिला मंत्री अश्वनी चौधरी, रोहित रॉय पटेल, संतोष कुमार और अन्य गणमान्य जनप्रतिनिधि शामिल थे। साड़ी वितरण के दौरान संजय खंडेलिया ने खगड़िया की जनता के प्रति अपना प्रेम और समर्पण व्यक्त करते हुए कहा, “खगड़िया मेरी जन्मभूमि और कर्मभूमि है, जिसने मुझे यहां से प्रदेश स्तर तक पहचान दी है। मैं इसका कर्ज चुकाना चाहता हूं। खगड़िया और यहां के लोगों के लिए मेरा समर्पण सदैव रहेगा। छठी मैया सभी का कल्याण करें।” छठ महापर्व पर इस विशेष पहल के माध्यम से संजय खंडेलिया ने न केवल स्थानीय जनता का आशीर्वाद प्राप्त किया, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था का संदेश भी फैलाया।

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now