नमस्कार 🙏 हमारे न्यूज पोर्टल - में आपका स्वागत है ,यहां आपको हमेशा ताजा खबरों से रूबरू कराया जाएगा , खबर और विज्ञापन के लिए संपर्क करे +91 9430042156 , khabarbiharin24@gmail.com ,हमारे यूट्यूब चैनल को सबस्क्राइब करें, साथ मे हमारे फेसबुक को लाइक जरूर करें , कांग्रेस का ग्राफ बढ़ा, भाजपा पर निशाना : शाहनवाज आलम – खबर बिहार IN

खबर बिहार IN

Latest Online Breaking News

कांग्रेस का ग्राफ बढ़ा, भाजपा पर निशाना : शाहनवाज आलम

😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊

आयोजन : खगड़िया में कांग्रेस जिला कार्यकर्ता सम्मेलन में बोले राष्ट्रीय सचिव, “संविधान और लोकतंत्र बचाने में कांग्रेस ही सक्षम”

केबीआई| खगड़िया 

नगर परिषद रोड स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय में रविवार को कांग्रेस का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ। जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप उर्फ गुड्डू पासवान की अध्यक्षता में आयोजित इस सम्मेलन में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय सचिव सह बिहार प्रभारी शाहनवाज आलम मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मंच संचालन कोऑपरेटिव अध्यक्ष सह कांग्रेस नेता डॉ. अखिलेश यादव ने किया। शाहनवाज आलम ने अपने संबोधन में कहा, “कांग्रेस पार्टी प्यार, मोहब्बत, समानता और हर तबके के कल्याण की राजनीति करती है। पिछले लोकसभा चुनाव से कांग्रेस का ग्राफ बढ़ा है, जबकि भाजपा नफरत और सांप्रदायिकता की राजनीति कर देश को अराजकता की ओर धकेल रही है।” उन्होंने कार्यकर्ताओं से कांग्रेस की नीतियों और उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। सम्मेलन को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोऑर्डिनेटर राजेश कुमार मिश्रा, सदर विधायक छत्रपति यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता नागेश्वर प्रसाद सिंह, और महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष बबीता कुमारी सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय नेता उपस्थित थे, जिन्होंने सम्मेलन को सफल बनाने में योगदान दिया।

भाजपा पर तीखा हमला:
मध्य प्रदेश के प्रभारी डॉ. चंदन यादव ने भाजपा सरकार की नीतियों को विफल बताते हुए कांग्रेस की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश में महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक अस्थिरता को बढ़ावा दिया है।

संविधान और लोकतंत्र में विश्वास:
कांग्रेस जिलाध्यक्ष कुमार भानु प्रताप ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में कहा, “कांग्रेस ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो संविधान और लोकतंत्र में विश्वास करती है। हम बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करेंगे और पार्टी की उपलब्धियों को हर नागरिक तक पहुंचाएंगे।”

 

Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें 

Advertising Space


स्वतंत्र और सच्ची पत्रकारिता के लिए ज़रूरी है कि वो कॉरपोरेट और राजनैतिक नियंत्रण से मुक्त हो। ऐसा तभी संभव है जब जनता आगे आए और सहयोग करे.

Donate Now