पिता के बरसी में शामिल होने आया था बॉबी, घात लगाकर अपराधियों ने उतारीं तीन गोलियां, मौत
|
😊 कृपया इस न्यूज को शेयर करें😊
|
🔴 खगड़िया में खूनी खेल: दिनदहाड़े युवक को गोलियों से भूना, इलाके में दहशत
🔴 चचेरी भाभी से लव/कोर्ट मैरिज बना हत्या का कारण, पुराने विवाद में युवक की हत्या

रितेश कुमार|परबत्ता
खगड़िया के परबत्ता थाना क्षेत्र में अपराधियों ने कानून-व्यवस्था को खुली चुनौती देते हुए दिनदहाड़े बॉबी कुमार (26 वर्ष) की गोली मारकर हत्या कर दी। बॉबी मड़ैया ओपी क्षेत्र के पिपरालतीप पंचायत रहमतपुर निवासी स्व सिकंदर सिंह उर्फ मकेंदर सिंह के पुत्र बताए जा रहे हैं। इसकी सरेआम हत्या ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह करीब 9 बजे बॉबी कुमार मड़ैया बाजार से लौट रहा था। तभी हनुमान मंदिर के पास पहले से घात लगाए बदमाशों ने उसे घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। लगातार चली गोलियों ने उसे संभलने का मौका तक नहीं दिया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परबत्ता थाना, पसराहा पुलिस और गोगरी इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच शुरू कर दी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इधर, हत्या के बाद पूरे गांव में दहशत का माहौल है। मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है और परिजन प्रशासन से जल्द न्याय की मांग कर रहे।

➡️ पहले से थी साजिश, बरसी के बहाने रची गई खौफनाक वारदात
परिजनों का आरोप है कि यह कोई अचानक हुई वारदात नहीं, बल्कि पूरी तरह से प्लान की गई हत्या है। बॉबी कुमार को पहले से लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही थीं। जैसे ही वह पिता की बरसी में शामिल होने गांव पहुंचा, अपराधियों ने मौके का फायदा उठाकर उसे निशाना बना लिया।
➡️ प्रेम विवाह बना खून की वजह
बताया जा रहा है कि वर्ष 2025 में बॉबी कुमार ने अपने ही चचेरे भाई की पत्नी फुलकुमारी से कोर्ट मैरिज कर ली थी। इस रिश्ते को लेकर परिवार में जबरदस्त विवाद चल रहा था। पंचायत तक मामला पहुंचा, जहां जमकर हंगामा हुआ था और फुलकुमारी ने अपने पहले पति पर नपुंसकता तक का आरोप लगा दिया था। जिसके बाद से बॉबी अपनी पत्नी सहित गांव से फरार था, यहां तक कि शादी के कुछ ही बाद बॉबी के पिता का निधन हो गया। जिसमें बॉबी शामिल तक नहीं सका। बॉबी करीब एक वर्ष बाद अपने पिता के बरसी कार्यक्रम में शामिल होने आया था, आखिरकार बॉबी का भाभी से प्रेम विवाह खूनी अंजाम तक पहुंच गया।
➡️ चार भाईयों पर लगा हत्या का आरोप
मृतक के भाई फेकन कुमार ने मड़ैया ओपी थाना में आवेदन देकर चार लोगों को नामजद किया है। आरोपियों में राजा कुमार, सुदामा कुमार, लक्ष्मण सिंह और रामचंद्र सिंह शामिल हैं। सभी आरोपी आपस में भाई बताए जा रहे हैं और पुरानी दुश्मनी के चलते वारदात को अंजाम देने का आरोप है।
|
Whatsapp बटन दबा कर इस न्यूज को शेयर जरूर करें |
Advertising Space


